रिपोर्ट विजय कुमार
जिला प्रशासन एवं रोटरी इलाहाबाद मिड टाउन प्रयागराज के सहयोग से निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ दान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ कोहनी केे नीचे कटे हुए हैं, को निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ प्रदान किया जायेगा।
जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ कोहनी केे नीचे कटे हुए हैैं, निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ प्राप्त करने हेतु दिनांक 11 से 30 अक्टूबर, 2025 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने हेतु दिव्यांगजन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जिसमें चेहरे के साथ दोनों हाथ प्रर्दशित हो रहे हो, को व्हाट्सअप नम्बर-9021175135 अथवा ई-मेल आई0डी0-Info@inalifoundation.com पर भेजकर करा सकते हैं। पंजीकृत पात्र दिव्यांगजनों को दिनांक 16 एवं 17 नवम्बर, 2025 को आयोजित वितरण शिविर में निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ प्रदान किये जायेंगे। पंजीकरण हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जिसमें चेहरे के साथ दोनों हाथ प्रर्दशित हो रहे हो एवं मोबाइल नम्बर आवश्यक है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज अशोक कुमार गौतम ने दी है।
(2)
*2500 रिक्त पदों पर चयन के लिए 14 अक्टूबर को रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन*
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगार मिशन योेजना-2025 के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 14.10.2025 को के0के0 शुक्ला कानवेन्ट स्कूल, टेला बाजार, हण्डिया, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15 कम्पनियों द्धारा 2500 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी।
रोजगार मेले में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/ बी0टेक उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन अवश्य कराये, तथा अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। यह जानकारी सहा0 जिला रोजगार सहा0 अधिकारी, प्रयागराज ने दी है।