Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news कैप्टन शुभम गुप्ता का जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया, दीपोत्सव और चित्रकारी कार्यक्रमों की घोषणा

जनवाद टाइम्स 10 October 2025
Share News
       

आगरा। कैप्टन शुभम फाउंडेशन एवं आगरा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से कैप्टन शुभम गुप्ता का जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में फतेहाबाद रोड स्थित कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन में मनाया गया। शुरुआत शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के चित्र पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, समाजसेवी पूरन डावर और उद्यमी गोपाल गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए आगरा के लाल शुभम गुप्ता ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। पहले शुभम एक परिवार का बेटा था लेकिन अब वो पुरे शहर का बेटा बन गया है।

 

आगरा मेट्रो स्टेशन पर आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेताओं और समाजसेवियों ने की शिरकत, छोटी दिवाली पर दीपोत्सव और नवम्बर में शहीद चित्रकारी कार्यक्रम की तैयारी

एडवोकेट बसंत गुप्ता व पुष्पा गुप्ता (शुभम के माता-पिता) ने बताया कि जन्मदिन पर कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की लगभग सौ बालिकाओ को शिक्षण सामग्री और स्कुल बैग भेट किया। 20 अक्टूबर (छोटी दिवाली) को शुभम गुप्ता मेमोरियल स्मारक पर दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा। अगले माह 22 नवम्बर को शुभम की दूसरी बरसी पर गोल्ड मेडलिस्ट बाबा सत्यनारायण मौर्य सूरसदन में लाइव शहीदों की चित्रकारी करके हुनर का जलवा दिखाएंगे।

पुष्प अर्पण कर शुभम के शौर्य को किया याद
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् की सभी शाखाओ ने पुष्प अर्पण कर कैप्टन शुभम गुप्ता के शौर्य और वीरता को याद किया। सभी का धन्यवाद डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने दिया। संचालन धर्म गोयल मित्तल ने किया। इस अवसर पर नागेंद्र गामा, सुनील विकल, डॉ. कैलाश सारस्वत, रवि प्रकाश अग्रवाल, योगेश कंसल, वीरेंद्र सिंघल, हरीनारायण चतुर्वेदी, भोला पंडित, प्रमोद सिंघल, उमेश बंसल, अशोक गुप्ता, भूपेंद्र ठाकुर, राजवीर सिंह, विनोद सर्राफ, अतुल गुप्ता, राजू गोयल, वंदना अग्रवाल, अंजू सिंघल, राजीव खण्डेलवाल, पुष्पेंद्र सिसोदिया, मुकेश मित्तल, रोहित जैन, तपन अग्रवाल, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:स्वदेशी मेले में महिलाओं ने की करवाचौथ की खरीददारी और शाम को लोक गायन से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया
Next: PrayagrajNews : दिव्यांगजनों को मिलेगा निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.