Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :निरोगी और स्वस्थ जीवन का आधार है योग- प्रोफेसर सत्यकाम
  • Breaking News

Prayagraj News :निरोगी और स्वस्थ जीवन का आधार है योग- प्रोफेसर सत्यकाम

जनवाद टाइम्स इटावा 31 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2025-08-31 at 17.10.45_be0f624d

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में कुल आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र रहे। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का विषय था क्या खेल व्यक्ति के चरित्र निर्माण में शिक्षा से भी अधिक योगदान करते हैं । इस प्रतियोगिता में कुल आठ छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिन्हें दो टीमों में विभाजित कर वाद-विवाद कराया गया। परिणामस्वरूप प्रथम पक्ष से संजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अभिलाष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं द्वितीय पक्ष से अजीत ने प्रथम स्थान और दिलीप श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आनंदानंद त्रिपाठी, डॉ. दीपशिखा श्रीवास्तव एवं डॉ. सोहिनी देवी सम्मिलित रहीं, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कामना यादव ने किया।
कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सायं 4:15 बजे से 5:00 बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के गंगा परिसर में किया गया। इस अवसर पर कुलपति आचार्य सत्यकाम, सीमा सत्यकाम, विद्याशाखाओं के निदेशकगण, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा शोधार्थी उपस्थित हुए। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने अपने संबोधन में योग को निरोगी और स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने योग की व्यावहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में योग शिक्षक अनुराग शुक्ल ने विभिन्न योगासन कराए और उनके लाभों की जानकारी प्रतिभागियों को दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर एस कुमार, डॉ आनंदा नन्द त्रिपाठी, आयोजन सचिव डॉ सुनील कुमार, डॉ दीपशिखा श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक सिंह , डॉ सुभाष चंद्र पाल, डॉ सोहिनी देवी, डॉ मनोज कुमार, डॉ योगेश कुमार यादव, कामना यादव, राजेश सिंह, प्रो.मीरा पाल, डॉ सतीश चंद्र जैसल, डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। खेल दिवस के अंतिम दिन साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News :13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Next: Bihar News : तीन दिन में पूरा करें पक्की फुलवारी मोहल्ला के नाले का जारी पक्का निर्माण: गरिमा

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d