Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Prayaagraj News :माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 5.6.2023 को जनपद न्यायालय प्रयागराज के सभागार में न्यायिक अधिकारियों तथा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की कार्यशाला माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।इसमें जिले के पुलिस अधिकारियों व विवेचको को अद्यतन विधि व्यवस्थाओं तथा विधिक प्रावधानों तथा विवेचना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।

Prayaagraj News :माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन
पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसी नई पहल पहली बार जनपद न्यायालय प्रयागराज में जनपद न्यायाधीश महोदय श्री संतोष राय द्वारा की गई है। जिसमें जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों से शीघ्र अन्वेषण व त्वरित विचारण संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वार्ता व विस्तृत चर्चा की गई।

Prayaagraj News :माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला में सुश्री शिखा चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी के संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों व विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई। श्री सत्यपाल सिंह प्रेमी सिविल जज द्वारा अपराध के पंजीकरण के संबंध में मजिस्ट्रेट के अधिकार अंतर्गत धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता अभियुक्त की हाजिरी संबंधित आदेशिकाओ व पंचनामा की कार्रवाई के संबंध में व श्री दिनेश कुमार गौतम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता तथा मेडिकल लीगल रिपोर्ट के बारे में श्री आलोक दुबे अपर जिला जज द्वारा सत्येंद्र कुमार अंटील बनाम सी.बी.आई.की विधि व्यवस्था पर व धारा 41 व 41ए दंड प्रक्रिया संहिता पर तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय द्वारा विवेचना गिरफ्तारी रिमांड तथा आपराधिक न्याय प्रणाली से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं नवीनतम विधि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Prayaagraj News :माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला के अंत में श्री आकाश कुलहरी अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रयागराज द्वारा पुलिस विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और कहा गया कि इस कार्यशाला से पुलिसकर्मी व विवेचक काफी लाभान्वित हुए और उन्हें नवीनतम विधि व्यवस्थाओं और विधि प्रावधानों की काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई जो कि एक अन्वेषण में काफी उपयोगी सिद्ध होगी

Post navigation

Previous: Prayagraj News :आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दुर्लभ अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन
Next: Prayaagraj News :रोप वे के एलाइनमेंट संबंधित मंडलायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरिक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260403-WA0036
  • Etawah

Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0093
  • Etawah

इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना
  • इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत
  • इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.