Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 1 December 2022
Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माघ मेला 2022-23 को सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में माघ मेला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।IMG 20221201 WA0044

सर्वप्रथम गंगा नदी में कटान के कारण बसावट के क्षेत्र में कमी आने की बात पर चर्चा की गई जिसके संबंध में सलाहकार समिति के सदस्यों ने आवश्यकता पड़ने पर संस्थानों की जमीनों को बराबर अनुपात में कम करने तथा विस्थापन कराने की आवश्यकता पड़ने पर संस्थाओं का क्रम से विस्थापन करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त कटान को देखते हुए घाट वाले क्षेत्रों में कम से कम 200 फुट का सर्कुलेटिंग एरिया छोड़ने पर भी चर्चा की गई।Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई

इसी क्रम में जिन संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा राजकीय सामानों की वापसी नहीं की गई है उनकी सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही मेला क्षेत्र के अंदर सिर्फ धार्मिक विज्ञापनों को लगाने तथा किसी भी तरह की निषिद्ध गतिविधियों, क्रियाकलापों एवं निषिद्ध वस्तुओं जैसे मांस, मदिरा इत्यादि का सेवन वर्जित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था एवं हर सेक्टर में पर्याप्त मात्रा में शौचालयो की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई जिस पर कई साधु महात्माओं द्वारा कनात शौचालयों की क्वालिटी मानक के अनुरूप ना होने की बात कही गई जिस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शौचालयों की क्वालिटी अच्छी रहे यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्नान घाटों पर भी उचित दूरी पर ही शौचालय बनाने के सुझाव दिए गए जिससे कि घाटों को गंदा होने से रोका जा सके। बैठक में कुछ महात्माओं द्वारा हरिश्चद्र मार्ग पर एक अतिरिक्त पांटून पुल बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया जिस पर मंडलायुक्त ने उसकी उपयोगिता का आकंलन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

गाटा मार्गों पर वाहनों को ले जाने मे समस्या ना हो इसके दृष्टिगत हर गाटा मार्ग को और चौड़ा बनाने तथा वहां पानी की रुकावट की समस्या ना हो इसके हेतु नाली की समुचित व्यवस्था कराने पर भी चर्चा की गई। कई साधु-महात्माओं द्वारा मेला क्षेत्र में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्रों द्वारा अपेक्षित कार्य ना किए जाने की भी शिकायत आई जिसके दृष्टिगत सर्वे कराने के भी सुझाव दिए गए।

तीर्थ यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत हर सेक्टर के बाहर रोडवेज एवं रेलवे के टाइम टेबल लगाने का भी सुझाव दिया गया जिससे कि लोगों को बसो एवं ट्रेन यात्रा में सुविधा हो सके। इस वर्ष मेला क्षेत्र में 13 थाने एवं 38 चौकियों की व्यवस्था की गई है तथा ट्रैफिक, पार्किंग एवं आपातकालीन स्थिति हेतु हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न प्लान बनाए गए हैं।Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई

बैठक में नदियों की पानी की स्वच्छता एवं मेला क्षेत्र के अंतर्गत गंगा -यमुना नदी में सीधे मिलने वाले नालों के पानी का शोधन के पश्चात ही नदियों में जाना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सभी महात्माओं ,आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों समेत मेला अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा 15871.24 करोड़ की लागत से ऊर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया गया शिलान्यास, उद्घाटन/ लोकार्पण एवं शुभारंभ
Next: सपा ने पसमांदा मुसलमान का इस्तेमाल अपने फायदे के लिये किया, अशफाक सैफी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.