Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित संस्थागत छात्र आवासीय सुविधा हेतु 30 सितम्बर तक करें आवेदन

जनवाद टाइम्स 20 July 2025
prayagraj News: Visually impaired, hearing impaired and orthopedically handicapped institutional students studying in higher education should apply for residential facility by 30th September.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उ0प्र0 शासन के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को आवासीय सुविधा हेतु राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास, सी.पी.आई. कैम्पस, स्वरूपरानी चिकित्सालय के पास, प्रयागराज (उ0 प्र0) में प्रवेश हेतु 30 सितम्बर 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। प्रवेश आवेदन पत्र निःशुल्क किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में उपरोक्त विधा के दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र, शैक्षिक संस्थान की प्रवेश शुल्क रसीद की छायाप्रति उपलब्ध करानें पर निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश छात्रों को मेरिट एवं उनकी दिव्यांगता की प्रतिशत के आधार पर दिया जायेगा। यह प्रवेश एक शैक्षिक सत्र अथवा आगामी 30 जून 2026 तक के लिये किया जायेगा।prayagraj News: Visually impaired, hearing impaired and orthopedically handicapped institutional students studying in higher education should apply for residential facility by 30th September.

प्रवेश के समय दिव्यांग प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जिस संस्था में अध्ययनरत है वहां की फीस रसीद की छायाप्रति तथा तीन फोटो, राजकीय चिकित्सालय का स्वस्थता प्रमाण पत्र एवं जिस संस्था में छात्र संस्थागत रूप से अध्ययनरत हैं वहां के संस्थाध्यक्ष अथवा सक्षम प्राधिकारी की संस्तुति आवश्यक है। छात्रों को प्रत्येक माह निर्धारित शुल्क एवं छात्रावास के मेस का शुल्क माह की प्रथम तिथि को जमा करना अनिवार्य होगा। छात्रावास के शुल्क आदि का विवरण निम्न है, जिसमें अनु0जाति/जनजाति के लिए प्रवेश शुल्क (एक बार) 200 रू0 तथा अन्य वर्ग/श्रेणी के लिए रू0 300.00 है। सभी श्रेणी के लिए काशन मनी (एक बार) रू0 200.00, सभी श्रेणी के लिएकक्ष का किराया (प्रति माह) रू0 50.00 एवं सभी श्रेणी के लिए विद्युत व्यय (प्रति माह) रू0 50.00 होगा। सभी छात्रों को छात्रावास में भोजन करना अनिवार्य होगा। भोजन छात्रों की मेस समिति एवं अनुबंधित कान्टेक्टर द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। कान्टेक्टर द्वारा निर्धारित डाइट (प्रति माह की दर से) की धनराशि का छात्र द्वारा व्यय/वहन करना होगा। छात्रावास के अन्य नियमों की जानकारी कार्यालय कार्य दिवस में छात्रावास से प्राप्त की जा सकती है।prayagraj News: Visually impaired, hearing impaired and orthopedically handicapped institutional students studying in higher education should apply for residential facility by 30th September.

संस्थागत रूप से उपरोक्त विधा में जो भी उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित छात्र प्रवेश हेतु इच्छुक हो, वह अपना पंजीकरण आवश्यक अभिलेख के साथ कार्यालय कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक उपस्थित होकर करा सकते है। यह जानकारी प्रभारी अधीक्षक राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास श्री दिनेश कुमार मिश्रा ने दी है।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– बरांटी थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा शाखा रंदाहा के परिसर में बैंक का 118 वां स्थापना दिवस मनाया गया
Next: Prayagraj News :हज-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, आवेदन के सम्बंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.