Prayagraj News :प्रयाग /इलाहाबाद विषयक दुर्लभ पांडूलिपि प्रदर्शनी का इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव द्वारा उद्घाटन

Prayagraj News :प्रयाग /इलाहाबाद विषयक दुर्लभ पांडूलिपि प्रदर्शनी का इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव द्वारा उद्घाटन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 21.11.2022 को विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर 2022) के अवसर पर राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय, संस्कृति विभाग, प्रयागराज एवं प्राचीन इतिहास विभाग सी. एम. पी. डिग्री कॉलेज प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में पाण्डुलिपियों में प्रयाग / इलाहाबाद विषयक दुर्लभ पाण्डुलिपि प्रदर्शनी का उद्‌घाटन इलाहाबाद विश्व विद्यालय प्रयागराज की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने किया।

IMG 20221122 WA0004इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमे पाण्डुलिपियों के बारे में बताते हुये कुलपति ने कहा कि अपने अतीत को जानने के लिये पाण्डुलिपियाँ आवश्यक हैं। पाण्डुलिपियाँ अतीत को वर्तमान से जोड़ती हैं । सी०एम० पी० महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह जी ने बताया कि दुर्लभ पाण्डुलिपि प्रदर्शनी का आयोजन अत्यन्त सराहनीय है। ए. डी.जी प्रयागराज श्री प्रेम प्रकाश (आई०पी०एस०) ने अपने उद्बोधन में बताया कि पाण्डुलिपियों की एक निश्चित आयु है। इन पाण्डुलिपियों का सम्यक संरक्षण आवश्यक है।

Prayagraj News :प्रयाग /इलाहाबाद विषयक दुर्लभ पांडूलिपि प्रदर्शनी का इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव द्वारा उद्घाटनमहाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अजय खरे ने कहा कि महा विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस दुर्लभ पाण्डुलिपि प्रदर्शनी से छात्र/ छात्राओं को अत्यन्त लाभ होगा। कार्यक्रम में पाण्डुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर, हरिश्चन्द्र दुबे, डॉ शाकिरा तलत, विकास यादव’, अजय कुमार, मो0 शफीक तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा समस्त संघटक महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापक गण एवं छात्र / छात्राएं उपस्थित रहेl

You may have missed