Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 31 August 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में डेंगू एवं संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20220831 WA0020 जिलाधिकारी ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर एण्टी लार्वा का छिड़काव, चूना छिड़काव, साफ-सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाती रहे। जिलाधिकारी ने लोगो को डेंगू के लक्षण एवं बचाव तथा अन्य संचारी रोगो के नियंत्रण एवं बचाव के बारे में निरंतर जन जागरूकता के माध्यम से जागरूक करते रहने को कहा है। कूलर, कंटेनर, गमले, हैण्डपाइप, खाली प्लाट, बेसमेंट, फ्रिज के अंदर कंटेनर आदि में साफ-सफाई के बारे में लोगो को जागरूक करते रहे। उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीज जिन क्षेत्रों में मिले है, उस घर को चिन्हित कर उसके आस-पास के क्षेत्रों में फागिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये।

IMG 20220831 WA0021मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्लेटलेट की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रहे तथा सभी अस्पताल में साफ-सफाई एवं दवाओं सहित सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डी0पी0आर0ओ0 एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर ले तथा बाढ़ से प्रभावित ग्राम सभा में कहीं पर भी जल-जमाव न होने पाये तथा साफ-सफाई, दवाओं के छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। एसओपी का अनुपालन सही ढंग से हो, ये सुनिश्चित करा लिया जाये तथा गम्भीर रोगियों के इलाज के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डाॅक्टरों की टीम एवं एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकरी को भी निर्देशित किया है कि पशुओं में संक्रमण फैलने की आशंका है, इसलिए गौशालाओं का निरीक्षण करा लीजिए, कहीं पर कोई कमी न रह जाये। पशुओं के लिए भूसा-चारे की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे। गोशालाओं तथा डेयरी फार्मो पर छिड़काव, साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के सम्बंध में बैठक सम्पन्नबैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 नानक सरन, जिला मलेरिया अधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous: Agra News: बच्चों के साथ बाजार गयी महिला रास्ते से हुई लापता
Next: Bihar news निगम वार्ड 6 से सरफराज अहमद की चुनावी हुंकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.