Prayagraj News :उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज कीअध्यक्षता में चार दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण पाठ योजना निर्माण कार्यशाला संपन्न

Prayagraj News :उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज कीअध्यक्षता में चार दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण पाठ योजना निर्माण कार्यशाला संपन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में चार दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण एवं पाठ योजना निर्माण कार्यशाला के प्रशिक्षण का समापन डायट प्राचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ता श्री शिव नारायण के आशीर्वचन के पश्चात हुआ।

IMG 20220910 WA0003कार्यशाला का संयोजन डायट प्रवक्ता श्री वीरभद्र प्रताप, डॉ.अंबालिका मिश्रा एवं डॉ. राजेश पांडेय द्वारा हुआ। कार्यशाला में सूक्ष्म शिक्षण व आदर्श पाठ्य योजना बनाने के नियम, सिद्धांत व अभ्यास से डी.एल.एड. छात्राध्यापकों को परिचित कराया गया। इसके बाद छात्र अध्यापकों को प्रायोगिक कार्य हेतु इंटर्नशिप पर जाने से पूर्व बृहद पाठ्यक्रम शिक्षण हेतु आदर्श पाठ योजना का निर्माण कर प्रदर्शन के माध्यम से छात्राध्यापको द्वारा प्रस्तुतीकरण कराया गया। कार्यशाला मे उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट ने अपने अनुभव से छात्राध्यापकों को पाठ्य योजना के तकनीकियों से परिचित कराया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्री शिव नारायण सिंह ने प्रशिक्षुओं के तर्क शक्ति एवं समझ शक्ति के ज्ञान का परख लेते हुए, अग्रिम इंटर्नशिप हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए। वरिष्ठ प्रवक्ता श्री आलोक तिवारी जी ने सूक्ष्म शिक्षण में अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालें व प्रवक्ता श्री पंकज कुमार यादव प्रशिक्षुओं को अपने दायित्वों के निर्वहन ठीक प्रकार से करने पर बल दिए।

Prayagraj News :उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज कीअध्यक्षता में चार दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण पाठ योजना निर्माण कार्यशाला संपन्नकार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती रत्ना यादव, श्रीमती ममता यादव, प्रवक्ता कुलभूषण मौर्य, वर्तिका कुशवाहा, विवेक त्रिपाठी, रिचा राय, नीलम चतुर्वेदी, मनीषा प्रकाश, शबनम के साथ डी.एन.एस.स्टाफ मुकेश लोमड, घनश्याम सिंह, हरिकेश यादव, गगन चंद्र, तथा डी.एल.एड. प्रशिक्षुओ- 2021 के विपिन कुशवाहा, विनय, इमरान, समेत सभी प्रशिक्षुओं की सहभागिता विशेष रहा। कार्यक्रम के तकनीकी सहयोगी के रुप में श्री दिनेश कुमार व अनिल पांडेय का विशेष योगदान रहा तथा कार्यक्रम का संचालन श्री संजय यादव द्वारा किया गया।

You may have missed