Prayagraj News :अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज सहित 13 जनपदों के लिए 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में सेना भर्ती रैली का किया जायेगा आयोजन
रिपोर्ट विजय कुमार
05 अगस्त, 2022 प्रयागराज।
कर्नल/एआरओ अमेठी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के लिए अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज जनपद के साथ ही अम्बेडकर नगर, कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर तथा सुल्तानपुर (कुल 13 जनपद) जनपदों की सेना भर्ती रैली का आयोजन 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना रजिस्टेशन 05 अगस्त से 03 सितम्बर, 2022 तक कर सकते है।
आॅनलाइन रजिस्टेªशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा।