Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर @ 2047 कार्यक्रम के अन्तर्गत बिजली महोत्सव कार्यक्रम का मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में हुआ आयोजन

जनवाद टाइम्स 27 July 2022
IMG-20220727-WA0034
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अवसर पर बुधवार को युनाइटेड कालेज आफ इंजीनियरिंग नैनी में बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20220727 WA0034बिजली महोत्सव का शुभारम्भ मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक बारा श्री वाचस्पति, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वागत उद्बोधन में श्री विनोद कुमार, मुख्य अभियन्ता (वितरण) प्रयागराज क्षेत्र, प्रयागराज एवं श्री अमलेन्दु त्रिपाठी, जिला नोडल अधिकारी, प्रयागराज ने बिजली क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन किया और भारत सरकार एवं राज्य सरकार के परस्पर सहयोग से भविष्य में बिजली क्षेत्र में आने वाले बदलाओं पर प्रकाश डाला।

IMG 20220727 WA0035
आजादी के अमृत महोत्सपव के भाग के रूप में भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए पूर्वाचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, प्रयागराज क्षेत्र, प्रयागराज के सहयोग से विद्युत मंत्रालय ने उ0प्र0 के प्रयागराज जिले में एक बिजली महोत्साव का आयोजन किया। बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य और केंद्र सरकारों के बीच एक संयुक्त मंच के रूप में किया गया, जिसमें बिजली के क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया। 169 गीगावाट उत्पादन क्षमता जोड़ी गई, हमारे देश को बिजली की कमी वाले देश से अधिशेष बिजली वाले देश में बदलना। 1.6 लाख सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ी गईं, पूरे देश को एक ही फ्रिक्वेंसी के ग्रिड से जोड़ा गया- दुनिया में सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड वाले देश के रूप में उभरा। 2018 में 100 प्रतिशत गांवों के विद्युतीकरण (18,374) और 100 प्रतिशत घरों के विद्युतीकरण (2.86 करोड़) की उपलब्धि अर्जित की। प्रणाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2.02 लाख करोड़ रुपये का परिव्यय – ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति 2015 में 12 घंटे से बढ़कर वर्तमान में 22.5 घंटे हो गई है। सबसे तेजी से बढ़ने वाली नवीकरणीय क्षमता – 2014 में 76 गीगावाट से दोगुनी होकर अब 160 गीगावाट हो गई है 2021 में 40 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की उपलब्धि-जो वैश्विक स्तर पर चैथे स्थान पर है।

Prayagraj News :उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर @ 2047 कार्यक्रम के अन्तर्गत बिजली महोत्सव कार्यक्रम का मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में हुआ आयोजन
बिजली महोत्सव सम्पूर्ण देश में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य् पावर @ 2047 के तत्वा धान में मनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी हो और बिजली क्षेत्र के विकास को वृहद पैमाने पर नागरिकों तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ‘‘नन्दी’’ ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की बिजली से सम्बन्धित योजनाओं से जनसामान्य को हो रहे लाभ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि बिजली क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षाे में अभूतपूर्व सुधार देखा गया है। आगंतुकों और मेहमानों के साथ जुडने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड नाटक और बिजली के क्षेत्र पर लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सच होते सपने विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं ढेड़िया नृत्य का मंचन किया गया। आयोजन में लाभार्थियों को गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Prayagraj News :उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर @ 2047 कार्यक्रम के अन्तर्गत बिजली महोत्सव कार्यक्रम का मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में हुआ आयोजनइस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने अपने सम्बोधन में बिजली क्षेत्र की उपलब्धियों हेतु बिजली विभाग के प्रयासों की सराहना की एवं सरकार की बिजली क्षेत्र में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास सामान्य स्तर से ऊंचा है, सबको आगे बढ़ने का अवसर देता है। बिजली विभाग में काफी वृद्धि हुई है। बिजली विभाग में हर घर बिजली देने का कार्य किया है। जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों एवं अन्य आगन्तुकों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: Agra News: कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी चावल लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा
Next: Prayagraj News : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्ति/ दिव्यांगता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.