Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मरीजों को भगवान मानकर करें उनकी सेवा-मा0 उपमुख्यमंत्री

जनवाद टाइम्स 12 June 2022
IMG-20220612-WA0016
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया।

IMG 20220612 WA0016

उन्होंने चिकित्सालय में बनाये गये माॅडलर आपरेशन थियेटर का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा माॅडलर आॅपरेशन थियेटर की प्रशंसा भी की। उन्होंने अस्पताल में भ्रमण कर साफ-सफाई, पीने के पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ जगहों पर साफ-सफाई में कमी पाये जाने तथा कुछ स्थानों पर नल की टोटी में ठीक से पानी की सप्लाई न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य को इसको तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है।

IMG 20220612 WA0017उन्होंने वहां पर कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की तथा उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओं को तत्काल दूर किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सभागार में अस्पताल के चिकित्कसकगणों, पैरामेडिकल स्टाॅफ व अन्य लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वरूपरानी चिकित्सालय का गौरवशाली इतिहास रहा है।

IMG 20220612 WA0018उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को जो दायित्व सौंपा है, वह बहुत ही पूण्य का कार्य है। अस्पताल में लोग रोते हुए आते है, आप सभी उनके दुख-दर्दों को दूर करके उनकों प्रसन्न करते हुए घर को वापस भेजते है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप सभी लोग मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी लोगो की जो भी समस्यायें है, उनकों सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित किया जायेगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाये, मरीजों तथा उनके तीमारदारों की सही तरीके से काउसिलिंग करके उनको सही जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ एवं आउटसोर्स के कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना तथा उनकों आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी समस्यायें है, उनका शीघ्र ही समाधान किया जायेगा।

Prayagraj News :मरीजों को भगवान मानकर करें उनकी सेवा-मा0 उपमुख्यमंत्रीइस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, स्वरूपरानी के प्रधानाचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा चिकित्सकगण, पैरामेडिकल स्टाफ एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news निजी विद्यालय, रेसिडेंशियल दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक, जीतू श्रीवास्तव के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज
Next: Bihar news जीवन में सफल और सशक्त बनने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे जरूरी: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.