Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जनवाद टाइम्स 20 September 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, सोमवार को अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान, अलोपीबाग में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सौजन्य से 23 सितम्बर तक चलने वाली मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी, आमजन एवं स्कूली बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायी एवं उपयोगी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाये, जिससे कि लोग प्रदर्शनी स्थल पर पहुचंकर मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी से प्रेरणा लें एवं योजनाओं से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी से योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उससे लाभान्वित हों।

IMG 20220919 WA0063
सोमवार को प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विद्यालयों जिनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अलोपीबाग, प्राथमिक विद्यालय सोहबतियाबाग, उच्च प्राथमिक विद्यालय दारागंज, राजकीय इण्टर कालेज, सीएवी इण्टर कालेज, राधारमण इण्टर कालेज सहित अन्य विद्यालयों के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भी पहुंचकर प्रदर्शनी का बड़े ही तन्मयता से अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ सम्बंधित विद्यालयों के अध्यापकगण एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी को देखा। इसके साथ-साथ काफी संख्या में आमजनमानस भी प्रदर्शनी स्थल में पहुंचकर प्रदर्शनी को देखा।

Prayagraj News : जिलाधिकारी सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का किया अवलोकनउल्लेखनीय है कि 23 सितम्बर तक चलने वाली प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, निःशुल्क टीकाकरण, हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत, सोलर पाॅवर पम्प, वाटर ग्रिड, साबरमती रिवर फ्रंट, सरदार सरोवर डैम, ग्लोबल विजन, जल संरक्षण, अमृत सरोवर, एक भारत श्रेष्ठ भारत, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, निःशुल्क टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं/कार्यक्रमों से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस अवसर पर सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के अलावा मा0 जनप्रतिनिधि/पदाधिकारीगणों सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा आमजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news निगम संख्या 24 से करेंगे पार्षद प्रत्याशी वैजूल हक उर्फ जुगनू
Next: Prayagraj News: जिलाधिकारी ने लम्पी स्किन डिजीज का गोवंशों में संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत टीकाकरण हेतु 02 मोबाइल वेटनरी वाहनों एवं 10 सचल पशुचिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.