Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों, पटलों, अनुभागों का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 1 August 2025
Prayagraj News: The newly arrived District Magistrate inspected the offices, desks and sections located in the Collectorate
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

नवागत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, पटलों, अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष एवं पटल सहायकों से उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रख रखाव, कार्यालय की साफ-सफाई सहित जनसामान्य से जुड़े कार्यों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।Prayagraj News: The newly arrived District Magistrate inspected the offices, desks and sections located in the Collectorate

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय कक्ष, राजस्व सहायक कक्ष, ईआरके, शिकायत, डिस्पैच कक्ष, अभिलेखागार, न्याय सहायक कक्ष, ई-डिस्ट्रिक्ट, कंट्रोल रूम, शस्त्र कार्यालय, अभिलेखागार कक्ष सहित अन्य पटल, अनुभागों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए। उन्होंने न्यायालय कक्ष के छत की फारसेलिंग की मरम्मत कराये जाने तथा अधिकारियों, कर्मचारियों के पटल पर उनका नाम, पदनाम, जॉबचार्ट लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने रिकार्ड रूम में सबसे पुराने रिकार्ड एवं रिकार्डों की बिडिंग की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयसीमा से पुराने रिकार्डों को बिडआउट कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने एक सिस्टम डेवलप किये जाने के लिए कहा है, जिससे की पत्रों पर कार्यवाही की प्रगति की स्थिति का सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध हो सके तथा एक पटल पर लम्बे समय तक पत्र डम्प न रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ पूर्ण मनोयोग के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने जनमिलन कक्ष में आयें हुए लोगो की एक-एक करके उनकी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक एवं गम्भीरता से सुना और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाये तथा प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टपरक समाधान किया जाये। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों में आवश्यक हो, वहां मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाये और पीड़ितो को समयबद्ध राहत प्रदान की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाये और जहां आवश्यकता हो, कठोर कार्रवाई की जाये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाये कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहे और उन्हें बार-बार आना न पड़े तथा न्याय के लिए न भटकना पड़े।

जिलाधिकारी ने संगम सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हमारी प्राथमिकता होगी कि जो योजनाएं संचालित है, उनका क्रियान्वयन पारदर्शी रूप से हो तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर उन्हें न्याय दिलाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।Prayagraj News: The newly arrived District Magistrate inspected the offices, desks and sections located in the Collectorate

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नजूल, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा, नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह, नाजिर श्री अजय श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत ऐसे प्रकरण जिनमें सुलह समझौता के आधार पर समाधान की संभावना अधिक हो, को कराए निस्तारण
Next: Praygraj News:तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थी 5 अगस्त तक संस्थान में लें प्रवेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.