Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :माननीय सांसद प्रो0 रीता जोशी की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद फूलपुर एवं मा0 सांसद भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 1 October 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कौंधियारा ब्लाक के पंवरी में बनाये गये गोशाला का किया निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को संगम सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मा0 सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल(सह अध्यक्ष) एवं भदोही सांसद श्री रमेश चन्द्र बिंद(सह अध्यक्ष) उपस्थित रहे।

Prayagraj News :माननीय सांसद प्रो0 रीता जोशी की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद फूलपुर एवं मा0 सांसद भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्नमा0 सांसदगणों द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सामुदायिक विवाह योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। मा0 सांसद ने कहा कि मनरेगा के तहत इच्छुक परिवार जो कार्य करना चाहते है, उन्हें योजना से जोड़कर लाभान्वित करें तथा पारिश्रमिक भुगतान एवं जाॅब कार्ड निर्गत करने सम्बंधी शिकायतें नहीं आनी चाहिए। सम्बंधित अधिकारीगण इस सम्बंध में उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तकनीकी कार्य, उन्नत खेती, आधुनिक परिधानों को बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलम्बी बनाकर उनकी आय में वृद्धि करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए मा0 सांसदों ने कहा कि जिन सड़कों का कार्य शेष रह गया है, उसे जल्द से जल्द पूराकर मा0 जनप्रतिनिधिगणों को बतायें व मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा ही सड़कों का उद्घाटन करायें। उन्होंने ऐसे मार्ग जहां पर गड्ढ़े है, ऐसी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत उनकी मरम्मत का कार्य तुरंत पूरा कराये जाने के निर्देश दिए।

Prayagraj News :माननीय सांसद प्रो0 रीता जोशी की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद फूलपुर एवं मा0 सांसद भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्नमा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा सहसों से हनुमानगंज, सहसों से खुदायीपुर, घूरपुर से प्रतापपुर व गौहनिया रोड़ सहित आदि सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किए जाने का प्रस्ताव बैठक में दिया गया, जिसपर मा0 सांसद ने मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनके क्षेत्रों में सड़कों से सम्बंधित जो प्रस्ताव उपलब्ध करायें गये है, उस पर शीघ्रता से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मा0 अध्यक्ष ने कहा कि जितने फार्म पहले भरे गये थे, उनका निस्तारण करते हुए उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाये साथ ही इस कार्य के लिए समय निर्धारित कर दिया जाये, जिससे की पात्रों को इस बात की जानकारी रहे, उन्हें कब तक योजना का लाभ प्राप्त होगा। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए नए क्षेत्रों में साफ-सफाई, शौचालय, सीवर लाइन की व्यवस्था सहित अन्य सभी शहरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं वहां पर उपलब्ध कराये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों मंें साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने तथा वहां पर पानी की भी व्यवस्था लगातार बनाये रखने के लिए कहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा गांवों में पानी की उपलब्धता पर शिकायत किए जाने पर अध्यक्ष महोदया ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जो भी टंकियां पुरानी है तथा स्थिति ठीक नहीं है, उनकों ठीक कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पानी की लाइन डालते समय पाइप की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने के लिए कहा है, जिससे की लीकेज की समस्या न उत्पन्न हो साथ ही अधिकारियों को कहा कि जितने भी राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जो भी कार्य कराये जा रहे है, उसकी लगातार मानीटरिंग करते रहने के अधिकारियों को निर्देश दिए है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजना के तहत कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी ली। कई जगह पर कनेक्शन न होने के बावजूद बिल की शिकायत आने पर अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। बैठक में मा0 सांसद ने अधिकारियों को जर्जर तारों को बदले जाने, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाये जाने व खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदले जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सौभाग्य योजना से सम्बंधित आ रही शिकायतों पर उसकी एक माह के अंदर जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नहरों में टेल तक पानी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने विकास खण्ड जसरा में ग्रामसभा असरवई में बाढ़ के पानी से फसल नष्ट हो जाने व लगातार कई एकड़ भूमि पर पानी भरे रहने की शिकायत के मामले की जांच कर समस्या का स्थायी हल निकाले जाने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाकर स्थायी समाधान निकाले जाने के लिए कहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा करते हुए मा0 सांसद महोदया ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी दशा में अस्पतालों में बाहर की दवा न लिखी जाये साथ ही अस्पतालों में पंजीकरण के लिए पर्चा निर्धारित रूपये पर ही उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को समय पर अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहने के लिए कहा है। मा0 सांसद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों व अन्य स्टाॅफ की समय से उपस्थिति को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के लिए कहा है। अवैध खनन से सम्बंधित शिकायतों पर मा0 सांसद ने अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है साथ ही क्रसिंग प्लांट के आस-पास रहने वाले लोगांे का हेल्थ सर्वे कराये जाने के लिए कहा है। खाद्यान्न विभाग की समीक्षा में कहा कि कोटेदारों द्वारा कुछ जगहों पर मनमानी किए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है, उनके द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद भी लाभार्थिंयों को खाद्यान्न का पूरा वितरण नहीं किया जा रहा है। मा0 सांसद ने ऐसी शिकायतों के प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करने एवं अधिकारियों को लगातार औचक निरीक्षण करते रहने को कहा है। मा0 सांसद ने जहां पर भी प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत की व्यवस्था नहीं है, वहां पर विद्युत की व्यवस्था कराये जाने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया है। इसके साथ ही 8 हजार से ऊपर आबादी वाले क्षेत्रों में सर्वें कराकर उन क्षेत्रों में दो आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि विधानसभा वार मा0 विधायकों की शिकायतों पर जांच कर जो भी कार्रवाई की गयी है, उसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायकों को जरूर उपलब्ध करायी जाये।

Prayagraj News :माननीय सांसद प्रो0 रीता जोशी की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद फूलपुर एवं मा0 सांसद भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्नइस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक प्रतापपुर विजमा यादव, मा0 विधायक मेजा श्री संदीप पटेल, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री के0पी0 श्रीवास्तव सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ न्यूज :  80 वर्षीय दलित महिला को दबंगों पर मुकदमा लिखाना पड़ा महंगा
Next: Prayagraj News :इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए लोक सूचना का प्रकाशन 01 अक्टूबर को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.