Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: राज्यपाल ने मुविवि के कुम्भ अध्ययन कोर्स की सराहना की
  • Breaking News

Prayagraj News: राज्यपाल ने मुविवि के कुम्भ अध्ययन कोर्स की सराहना की

जनवाद टाइम्स 21 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: The governor praised the Kumbh study course of MUVI

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने महाकुंभ के महत्व और भव्यता से जनमानस को जागरूक करने के लिए कुम्भ अध्ययन पर 6 माह का प्रमाण पत्र कार्यक्रम तैयार किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने आज महाकुंभ नगर में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल को कुम्भ अध्ययन से संबंधित नए प्रमाण पत्र में प्रवेश प्रारंभ करने के बारे में बताया और इससे सम्बन्धित पाठ्य सामग्री भेंट की।

Prayagraj News: The governor praised the Kumbh study course of MUVI
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि राज्यपाल श्रीमती पटेल ने मुक्त विश्वविद्यालय को निर्देशित किया था कि महाकुम्भ जैसे पुनीत अवसर पर वह अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए अधिक से अधिक लोगों को महाकुंभ के बारे में जानकारी प्रदान करे।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि राज्यपाल श्रीमती पटेल के मार्गदर्शन में इस कोर्स का निर्माण विद्वान लेखक मंडल द्वारा मात्र डेढ़ महीने में किया गया और पाठ्य सामग्री तैयार होते ही जनवरी 2025 में यह कार्यक्रम लॉन्च कर दिया गया। जिसका लाभ महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को मिलेगा। विश्वविद्यालय ने इससे संबंधित पाठ्य सामग्री ऑनलाइन कर दी है। इस छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स का लाभ देश भर में लोग उठा सकते हैं। महाकुंभ पर प्रारम्भ किया गया यह कोर्स भारत की आध्यात्मिक धरोहर को गहराई से जानने में मदद करेगा। प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य नई पीढ़ी को कुम्भ की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। महाकुंभ 2025 के इस सर्टिफिकेट कोर्स में साधु-संतों के पारंपरिक शाही स्नान से जुड़ी जानकारी शामिल की गयी है। इसके अलावा महाकुंभ के दौरान आयोजित होने वाले उत्सवों और उनकी विशेषताओं को भी शामिल किया गया है। कोर्स में महाकुंभ के इतिहास का बखूबी वर्णन किया गया है। युवा पीढ़ी इस कोर्स में कुम्भ और कल्पवास के फायदे और महत्व के बारे में भी अध्ययन कर सकेगी।

Prayagraj News: The governor praised the Kumbh study course of MUVI
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के इस एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय ने 2019 में कुंभ पर जागरूकता पाठ्यक्रम शुरू किया था। इसमें कुम्भ की विशेषताओं के साथ-साथ योग के विषय को भी शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि इस कोर्स की लांचिंग के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करने वालों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। कुम्भ अध्ययन प्रमाण पत्र में प्रवेश लेने वालों की रुचि को देखते हुए कुलपति ने आईसीटी सेल को वेबसाइट की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News : सफाई कर्मचारी नहीं, ये स्वच्छता सेनानी हैं : मनोहर लाल खट्टर
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News : श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d