Prayagraj News : जिलाधिकारी ने 12 से 14 वर्ष आयु तक के चल रहे टीकाकरण का फीता काटकर शुभारम्भ एवं निरीक्षण किया

IMG-20220316-WA0040
Share News

 

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज में 12 से 14 वर्ष आयु तक के बच्चों का चल रहा टीकाकरण का निरीक्षण किया।

 

IMG 20220316 WA0038

 

मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने फीता काटकर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से वार्ता भी किया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि स्कूलों में कैम्प लगाकर शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाये।

 

 

IMG 20220316 WA0039

कोरोना की वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग अभी भी जारी है। आज से 12 साल से 14 साल के बच्चों को भी वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है। 12 साल से 14 साल के बच्चों को कोर्बेवैक्स ( Corbevax ) वैक्सीन लगाई जा रही है। इस मौके पर कोविड वैक्सीनेशन के नोडल डॉ उत्सव सिंह के मुताबिक 12 से 14 साल के बच्चों को पहली डोज के बाद 28 दिन के अंतराल पर दूसरी डोज लगेगी। पहले दिन आन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के वैक्सीनेशन सेंटर पर सबसे पहले छठवीं के छात्र श्रीश भट्टाचार्य ने वैक्सीन लगवाई।

 

 

IMG 20220316 WA0040

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद वैक्सीनेशन की शुरुआत स्कूलों से की जाएगी और बचे हुए बच्चों को बाद में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन लगाया जायेगा। उनके मुताबिक 12 से 14 साल के जिले में दो लाख 52 हजार बच्चों को यह वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज श्री एस0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed