Prayagraj News:जिलाधिकारी ने बाढ़ से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की

Prayagraj News: The District Magistrate reviewed the preparations made to deal with the flood
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ के सम्बंध में बैठक करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

IMG 20250804 WA0071 उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों के नोडल अधिकारियों को वहां पर खाना, पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। सभी उपजिलाधिकारियों एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम को बाढ़ राहत केन्द्रों में सफाई कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाते हुए साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इसी तरह से उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ मोबाइल टॉयलेट की साफ-सफाई व सॅक्सन मशीन से नियमित अंतराल पर खाली कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक दवाईयों सहित चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था निरंरत बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी से बाढ़ राहत केन्द्रों में भोजन, पानी की आपूर्ति समय से कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से सभी बाढ़ राहत केन्द्रों पर शिफ्टवार स्थायी रूप से अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी बाढ़ राहत केन्द्रों पर खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं के लिए भूसा-चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए ऐसे लोग जो बाढ़ राहत केन्द्र में नहीं आ रहे है, की जानकारी लेते हुए उन्हें फूड पैकेट व पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित गांवों में जहां पर सम्पर्क कट गया है और विस्थापन नहीं हुआ है, वहां पर सूखा राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी बाढ़ राहत शिविरों पर 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: The District Magistrate reviewed the preparations made to deal with the flood

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अपर जिलाधिकारीगण एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीण उपस्थित रहे।

Trending News