Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 1 November 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को संगम सभागार में डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में बैठक कर जिला विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए जिन क्षेत्रों में बुखार से ज्यादा लोग प्रभावित हो, उन क्षेत्रों की लिस्ट तैयार कर शाम तक उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा कीजिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फागिंग, एण्टी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराने एवं जहां पर ज्यादा संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हो, वहां पर विशेष रूप से छिड़काव कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा है कि जिन क्षेत्रों में बुखार से ज्यादा लोग पीड़ित हो, उन क्षेत्रों में पैरासिटामाल दवा का वितरण कराये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम को युद्ध स्तर पर फागिंग एवं एण्टी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराते रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में बेड़ की कोई कमी न होने पाये, इसकी भी मुकम्मल व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेटों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर साफ-सफाई की चाक-चैबंद व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने संगम सभागार में नर्सिंगहोमों के साथ बैठक करते हुए कहा कि अस्पतालों के द्वारा प्लेटलेट्स की मांग आवश्यकतानुसार ही की जाये। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स की मांग करते समय अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों के प्लेटलेट्स की संख्या का अवश्य उल्लेख किया जाये। यदि किसी अस्पताल में डेंगू का कोई गम्भीर मरीज भर्ती हो तथा उसको प्लेटलेट्स की अधिक आवश्यकता हो, तो डिमांड में उसका विशेष रूप से उल्लेख किया जाये। उन्होंने नर्सिंग होमों के संचालकों से कहा कि वे सभी अपने अस्पतालों में डेंगू से बचाव एवं डेंगू के लक्षणों के बारे में जन-जागरूकता के लिए डेंगू से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें इसका बैनर/पोस्टर अवश्य लगवायें, जिससे कि डेंगू के बारे में लोगो को जानकारी हो सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, नर्सिंग होमों के पदाधिकारीगण सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सचल पुस्तक प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.