Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विकास खण्ड जसरा के ग्राम पंचायत रेरा में स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम, राजकीय पाॅलीटेक्निक रेरा एवं गोवंश आश्रय स्थल रेरा एवं जसरा ब्लाक पर स्थित पानी की टंकी का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 September 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विकास खण्ड जसरा के ग्राम पंचायत रेरा में स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम, राजकीय पाॅलीटेक्निक रेरा एवं गोवंश आश्रय स्थल रेरा एवं जसरा ब्लाक पर स्थित पानी की टंकी का किया निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को विकास खण्ड जसरा के ग्राम पंचायत रेरा में स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम, राजकीय पाॅलीटेक्निक रेरा एवं गोवंश आश्रय स्थल रेरा एवं जसरा ब्लाक पर स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम स्टेडियम रेरा में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखा तथा फिनिशिंग ठीक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे ठीक करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अभी बाकी है, उसको एक महीने में पूर्ण करा लिया जाये। उन्होंने वहां खेल मैदान के फिलिंग के कार्य के बारे मंे जानकारी लेते हुए कार्य को ससमय कराने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने टूटे-फूटे स्थानों की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए है।IMG 20220914 WA0005

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने रेरा में ही स्थित निर्माणाधीन राजकीय पाॅलीटेक्निीक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर लगाये जाने वाली सामग्री के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही साथ उन्होंने वहां पर विद्युत बोर्ड, तार तथा अन्य सामाग्री के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी कार्य अवशेष रह गये है, उनकों ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करा लिया जाये।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत रेरा तहसील बारा में गोवंश आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गो-वंशों को चिन्हित कर अलग-अलग रखने के लिए कहा है। उन्होंने बच्चों के लिए अलग शेड बनाकर उनकी देखभाल करने के निर्देश दिये है। अस्वस्थ गोवंश कोें चिन्हित कर अलग रखने तथा उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रधान एवं सचिव से भूसा, चोकर आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि भूसा, चोकर एवं पीने का पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहें। उन्होंने वहां पर वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी लेते हुए अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिये जाने का निर्देश भी दिया हैं। जिलाधिकारी ने गोवंश स्थल पर संरक्षित गोवंशों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा गोवंशों का टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने वहां पर गोपालक को अनिवार्य रूप से रहने के निर्देश दिए है।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विकास खण्ड जसरा के ग्राम पंचायत रेरा में स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम, राजकीय पाॅलीटेक्निक रेरा एवं गोवंश आश्रय स्थल रेरा एवं जसरा ब्लाक पर स्थित पानी की टंकी का किया निरीक्षण
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर जसरा में स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण किया, वहां पर सुदृढ़ीकरण का कार्य होना था। उन्होंने पम्प हाउस में पहुंचकर पम्प की क्रियाशीलता को देखा तथा ठीक न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वहां के जे0ई0 का वेतन रोकने का निर्देश दिया है तथा कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। वहां पर कितने घरों में पानी की आपूर्ति होती है तथा क्षमता के अनुसार कितने घरों में होनी चाहिए कि जानकारी ली, सही जानकारी न दे पाने पर अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उप जिलधिकारी बारा, जिला विकास अधिकारी श्री बी0एल0 कनौजिया, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी आर0पी0 राय एवं खण्ड विकास अधिकारी जसरा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की 14 वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई
Next: Prayagraj News :वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत व्हाट्सअप हेल्पलाइन नम्बर 8423884330 पर पेंशनर आधार प्रमाणीकरण कराने, खाता संख्या एवं मोबाइल नम्बर शुद्ध कराने तथा पेंशन प्रेषित है अथवा नही, की जानकारी कर सकते है प्राप्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260701-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की केवीके वैज्ञानिक कुमारी नम्रता को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260701-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260701-WA0018
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260630-WA0012
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली की केवीके वैज्ञानिक कुमारी नम्रता को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार
  • Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर
  • Agra News :यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
  • Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.