Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में दिनांक-05, 06 व 07 मार्च, 2022 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी के लेआउट तथा पुष्प कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उद्यान प्रेमियों के पूरे वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है। ये वर्ष भर मेहनत कर फूल व फल के पौधे तैयार करते हंै ऐसी प्रतियोगिता होने से आम जनमानस का प्रकृति के प्रति रूझान बढ़ता है। प्रदर्शनी में इस वर्ष फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग को सम्मिलित किया जाना प्रदर्शनी के विस्तार का सूचक है। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रकृति की ओर आकर्षित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु अनुरोध किया।

 

 

IMG 20220306 WA0038

मनुष्य में फूलों की खुशबू एवं उनके रंगों से ऊर्जा बढ़ती है ऐसे में इस प्रदर्शनी को बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिये। औद्यानिक फसलों पर किये गये कार्यों के परिणाम काफी समय बाद दिखायी देते हैं। अतः इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जाने की जरूरत होती है। फूलों को सुन्दर बनाने के लिए उद्यान प्रेमी काफी दिनों तक मेहनत करते हैं इसके परिणाम है कि आज यह फूलों की घाटी चन्द्रशेखर आजाद पार्क, का बैण्ड स्टैण्ड अपनी सुन्दरता के लिए लोगों का मन अपनी ओर खिचता है।

 

IMG 20220306 WA0037

इस प्रदर्शनी को कुल-27 भागों में विभक्त किया गया था। जिसमें कुल-437 प्रतियोगियों ने 2640 प्रविष्टियाॅं प्रदर्शनी में लगायी।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का किया अवलोकन

इसमें गमलों में मौसमी फूल, जैसे, जेरेनियम,फ्लाक्स, बरवीना, डहेलिया, कलेडुला, आदि शोभाकार एवं हरे-भरे पौध,कैक्ट्स एवं सकुलेन्ट पौधे, गमलों में सब्जियों के पौधे गुलाब व अन्य पुष्पों के कट फ्लावर, महिलाओं व बच्चों द्वारा निर्मित पुष्प विन्यासध्आकृतियाॅं फलों के बने पदार्थ, बोनसाई, शहद, फोटोग्राफी व पेन्टिंग आदि की प्रतियोगितायें की गयी। उद्यान अधीक्षक ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक प्रतिदिन आम जनमानस के लिए खुले रहेगी।

Trending News