Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर निगम, मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को टीम बनाकर जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 21 March 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर निगम, मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को टीम बनाकर जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी ने दस्तक अभियान के तहत टीबी मरीजों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाये जाने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों के सम्बंध में जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग, नगर विकास विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित किए गए दायित्वों हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

IMG 20230321 WA0009
जिलाधिकारी ने सम्भावित जल-जमाव वाले स्थानों, जल-भराव वाले तालाबों, खाली प्लाटों, झाडियों वाले स्थानों को चिन्हिकरण करने एवं माइक्रोप्लान बनाकर जमीनी स्तर पर कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नाले-नालियों की सफाई के सम्बंध में माइक्रो प्लान बनाकर उसके अनुसार शहरी क्षेत्रों में सफाई कराये जाने का निर्देश नगर निगम को दिया है। इसी तहर से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई का अभियान चलाये जाने का निर्देश जिला पंचायतीराज अधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं जल-जमाव न होने देने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु नगर निगम, मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीम बनाकर जागरूकता कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पशुबाड़ों में भी साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी ने दस्तक अभियान के तहत टीबी मरीजों का चिन्हीकरण करने तथा एएनएम तथा आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को डोर-टू-डोर सर्वे करने के लिए कहा है। उन्होंने आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण भी कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने फागिंग एवं एण्टीलार्वा के छिड़काव के सम्बंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर आने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में और तेजी लाये जाने के लिए कहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल-जमाव न होने देने तथा अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाये रखने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया है।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर निगम, मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को टीम बनाकर जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के दिए निर्देश

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकरी श्री आशु पाण्डे सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :रैली निकाल कर किया गया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ पोषण पखवाड़ा में बताई गई मोटे अनाज की महत्ता
Next: Prayaagraj News :इजिप्ट में आयोजित पैरा टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले श्री मयंक श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.