Prayagraj News :21 जून को व्यवस्थित एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा दशम् अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस

Prayagraj News: Tenth International Yoga Day will be celebrated systematically and enthusiastically on 21st June.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया एवं मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज ने गुरूवार को 21 जून, 2024 को आयोजित होने वाले दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में संगम सभागार में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘योग स्वयं एवं समाज के लिए’’ निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Image 2024 06 14 at 10.35.36 AM

बैठक में बताया गया कि 15 जून से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जायेगा तथा 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। 15 जून से 20 जून तक सभी विकास खण्डों, तहसीलों, ग्राम पंचायतों, मुख्यालय में योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 06ः00 से 07ः00 बजे के मध्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यालय स्तर पर योग सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 15 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 06ः00 बजे से 07ः00 बजे के मध्य चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित किया जायेगा।

Prayagraj News: Tenth International Yoga Day will be celebrated systematically and enthusiastically on 21st June.

बैठक में यह भी बताया गया कि 15 जून से 21 जून तक आयोजित योगा कार्यक्रम के तहत योग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति आयुष कवच पर योग करते हुए अपना फोटो अवश्य अपलोड करें। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, साउण्ड सिस्टम, एलईडी की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, आयुर्वेदीक अधिकारी डॉ0 शारदा प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News