Prayagraj News :थानाध्यक्ष बनी छात्रा मोहिनी, उपनिरीक्षक की भूमिका में दिखीं राधिका

Prayagraj News: Student Mohini became the station head, Radhika was seen in the role of sub-inspector.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना थरवई, कमिश्नरेट प्रयागराज में एक प्रेरणादायक पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज की कक्षा 12 की छात्रा मोहिनी ने एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली, वहीं छात्रा राधिका ने वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

IMG 20251015 WA0076
इस अवसर पर दोनों छात्राओं ने थाना परिसर एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और जागरूकता अभियानों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन किया और फरियादियों की शिकायतें सुनकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश भी दिए।
इस दौरान थानाध्यक्ष थरवई संतोष पाण्डेय, उपनिरीक्षक ऋचा वर्मा, दिव्या यादव, निधि पटेल सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

IMG 20251015 WA0074
थानाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत इस तरह की पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार होता है और वे समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं।
विद्यालय के प्रबंधक तीर्थराज विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। हमें गर्व है कि हमारी छात्राओं ने यह अवसर प्राप्त कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Prayagraj News: Student Mohini became the station head, Radhika was seen in the role of sub-inspector.
यह पहल न केवल मिशन शक्ति अभियान की सार्थकता को दर्शाती है बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुई।

Trending News