Prayagraj News :ज्वाला देवी बालिका इंटर कॉलेज सुभाष नगर कन्या भारती की पदाधिकारी बहनों ने एसएसपी को राखी बांधी

IMG-20220810-WA0045
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

ज्वाला देवी बालिका इंटर कॉलेज सुभाष नगर की बहनें 10 अगस्त 2022 को जो कन्या भारती की पदाधिकारी हैं एसएसपी ऑफिस में प्रयाग के एसएसपी श्री शैलेश कुमार पांडेय जी को रक्षा सूत्र बांधने के लिए उनके आवास पर गई।

IMG 20220810 WA0045विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने बताया की बहनों ने लंबे समय तक अपने मन में यह इच्छा रखी थी की रक्षा बंधन में एसएसपी महोदय को रक्षा सूत्र बांधेगी एसएसपी महोदय ने बच्चों की जिज्ञासा को शांत करते हुए बताया। यदि आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करना है ऊंचाइयों को छूना है तो कठिन परिश्रम आज्ञा पालन और अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन अनिवार्य रूप से लेना चाहिए जो आपको जीवन की ऊंचाइयों पर पहुंचाता है।IMG 20220810 WA0044 1

विद्यालय की बहनों ने कहा की सर हमें आप जैसा बनना है एसएसपी महोदय ने स्नेही पूर्वक उन्हें उच्च पदों पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी राखी बांध कर उनका सम्मान किया विद्यालय की शिक्षिका मांडवी तिवारी, नीलम शर्मा जी साथ थी ।IMG 20220810 WA0043

जिन्होंने एसएसपी महोदय को विद्यालय में आमंत्रित किया। संपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमान विजय उपाध्याय जी उपस्थित रहे।

You may have missed