Prayagraj News :सरकारी और निजी स्कूलों में पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Prayagraj News :सरकारी और निजी स्कूलों में पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री इन्द्रसेन सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग मंत्रालय ने प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्काॅर्लशिप योजना की शुरूवात की है। सार्वजनिक व निजी विद्यालयों के कक्षा 09-10 एवं 11-12 के ओबीसी, ईबीसी एवं अन्य श्रेणी के छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Prayagraj News :सरकारी और निजी स्कूलों में पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्तिउन्हे यशस्वी प्रवेश परीक्षा देनी होगी। परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। आवेदन करने की वेबसाइट htts://yet.nta.ac.in है जिसकी अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2022 निर्धारित की गयी है।

Prayagraj News :सरकारी और निजी स्कूलों में पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
आवेदक ओबीसी, ईबीसी एवं अन्य श्रेणी के होने चाहिए उत्कृष्ट स्कूलों में पढे़ होने चाहिए, माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, लड़के एवं लड़कियों की आवश्यक पात्रता एक समान होगी, कक्षा 09-10 के विद्यार्थियों को 75000 रू0 एवं 11-12 के विद्यार्थियों हेतु 125000/- रू0 अवार्ड के रूप में दिया जायेगा।

You may have missed