Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘जिला श्रम बंधु समिति’’ एवं जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

IMG-20220901-WA0023
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार में ‘‘जिला श्रम बंधु समिति’’ एवं जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में उ0प्र0भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिक पंजीयन, उपकर संग्रहण, सरकारी एवं निजी प्रतिश्ठानों का पंजीयन, बोर्ड की योजनाओं, असंगठित कर्मकारों के पंजीयन एवं गोल्डेन कार्ड (आयुश्मान कार्ड) के प्रगति की समीक्षा की गयी।

IMG 20220901 WA0024
बैठक में श्री लालाराम, सहायक श्रमायुक्त, प्रयागराज द्वारा बताया गया कि जनपद प्रयागराज में 06 लाख से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। जनपद में वित्तीय वर्श 2022-23 में भी 10625 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन कराया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्श 2022-23 में कुल 2608 लाभार्थियों को पुत्री विवाह अनुदान योजना, कुल 4673 मातृत्व षिषु एवं बालिक मदद योजना तथा मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना में कुल 146 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। बी0ओ0सी0 बोर्ड के अन्र्तगत संचालित अन्य योजनाओं जैसे संत रविदास षिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना इत्यादि के विशय में बताया गया। बोर्ड मे पंजीकृत कुल 318942 पात्र निर्माण श्रमिकों का जनपद प्रयागराज में गोल्डेन कार्ड बनाया जाना है, जिनमें से पिछले 01 माह में सी0एस0सी0, वेली एवं पंचायत सहायकों के सहयोग से श्रम विभाग ने कुल 11000 गोल्डेन कार्ड बनवाने का कार्य किया। सहायक श्रमायुक्त, प्रयागराज के द्वारा जनपद प्रयागराज में उ0प्र0असंगठित कर्मकार बोर्ड के अन्र्तगत कुल 2283084 कामगारों का ई-श्रम कार्ड जारी कराया गया और उनको भरण-पोशण भत्ता योजना के अन्र्तगत रू0 1000/-का हितलाभ दिलाये जाने का भी कार्य किया गया। मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज के द्वारा निर्देष दिये गये कि आगे भी इसी तरह सभी पात्र श्रमिकों को लाभ दिलाने का कार्य किया जाय और जिन श्रमिकों का पंजीकरण नहीं है उनका पंजीकरण कराया जाय और गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ायी जाय।

Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘जिला श्रम बंधु समिति’’ एवं जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्नबैठक में उपायुक्त मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कृशि, खण्ड विकास अधिकारी, समस्त श्रम प्रर्वतन अधिकारी व अन्य कार्यदायी संस्थायें उपस्थित रहे।

You may have missed