Prayagraj News :मा0 उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

IMG-20220610-WA0042
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में विकास कार्यों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20220610 WA0042 बैठक में मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों से सम्बंधित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद में बिजली कटौती से सम्बंधित शिकायतों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।उन्होंने कहा कि लोकट फाल्ट से सम्बंधित समस्याओं का तत्काल हर-हाल में समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब होने वाले ट्रांसफार्मर को बदलने की जो समय सीमा निर्धारित है, उसी के अंदर ही ट्रांसफार्मर को अनिवार्य रूप से बदल दिया जाये। कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने में यदि देरी की शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गलत बिजली बिल से सम्बंधित जो शिकायतें है, उनका निस्तारण सुनिश्चित करते हुए यह ध्यान रखा जाये कि आगे से गलत बिल से सम्बंधित शिकायत न आने पाये। विद्युत विभाग के सभी अधिकारीगणों को मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली के सम्बंध में जो भी शिकायतें प्राप्त हो, उनकों गम्भीरता से लेते हुए उसका तत्काल निस्तारण किया जाये।

IMG 20220610 WA0041उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति जितने घंण्टे के लिए निर्धारित की गयी है, उतने घण्टे विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को आम नागरिकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार किए जाने के लिए कहा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए विद्युत से सम्बंधित समस्याओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किए जाने के लिए कहा है।IMG 20220610 WA0041

पेयजल के सम्बंध में जल निगम एवं जल संस्थान के कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जीएम जलकल से शहर में पानी सप्लाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर में पानी के सप्लाई से सम्बंधित लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है। उन्होंने जीएम जलकल को सभी को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है और सचेत किया कि गंदे पानी व लीकेज से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि गंदे पानी की सप्लाई के बारे में शिकायत पायी गयी, तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिसपर जल निगम के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 249 टंकियां है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने टंकियों के संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि पूरी क्षमता के साथ नलकूपों का संचालन सुनिश्चित किया जाये, यदि कुछ नलकूप विद्युत या यांत्रिक कमी के कारण खराब हो, तो उनकों तत्काल ठीक कराते हुए उनका संचालन सुनिश्चित किया जाये। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पर भी पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। सभी को शुद्ध पेयजल मिलें, यह सुनिश्चित किया जाये।

IMG 20220610 WA0042
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो भी आवश्यक दवायें निर्धारित है, उनकी शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित रहनी चाहिए। उन्होंने जिला अस्पताल में जन औषधी केन्द्र खोलने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अन्य अस्पतालों में ठण्डे पीने के पानी, वाटर कूलर की व्यववस्था के साथ-साथ दवाईयों एवं डाॅक्टरों की सूची सहित अन्य आवश्यक निर्देशों से सम्बंधित बोर्ड लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने संजीवनी एप, वेल्नेस सेंटर, स्टेªचर, एम्बुलेंस सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रसव के बाद प्रसूता को 48 घण्टें अनिवार्य रूप से अस्पताल में रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जो भी वैक्सीन लगनी हो, वह भी निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से लग जाये। एम्बुलेंस के संचालन की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने एम्बुलेंस के संचालन की जांच किए जाने एवं टीम लगाकर उसके संचालन को सत्यापित किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एम्बुलेंस के रिस्पांस टाईम के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की संख्या बढ़ाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के साथ-साथ कायाकल्प योजना के तहत कराये जाने वाले कार्यों को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अमृत सरोवर के निर्माण की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पीडब्लूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा में पीडब्लूडी के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि 386 सड़कों पर पैचिंग का कार्य कराया जाना है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि पैचिंग का कार्य बरसात शुरू होने के पहले पूर्ण करा लिया जाये साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सड़कों के किनारें पटरी को भी अनिवार्य रूप से ठीक करा लिया जाये। बैठक से पहले मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल भी वितरित की।

Prayagraj News :मा0 उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नइस अवसर पर मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह तथा मा0 विधायकगणों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिला विकास अधिकारी श्री ए0के0 मौर्या सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News