Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :वृक्षारोपण एवं उसके संरक्षण में हो जन-जन की भागीदारी-मा0 उपमुख्यमंत्री

जनवाद टाइम्स 5 July 2022
IMG-20220705-WA0021
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जनपद में मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण का मुख्य कार्यक्रम कनिहार, झूंसी में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक व अन्य मा0 जनप्रनिधिगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्ष वर्धन वाजपेई, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, भाजपा के गंगापार अध्यक्ष श्री अश्वनी दुबे, जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक उ0प्र0 जल निगम/सचिव नगर विकास श्री अनिल कुमार, आईजी श्री राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पाण्डेय सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

IMG 20220705 WA0020
आयोजित कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इस बार एक इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार कुल 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए जन-जन की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद प्रयागराज के लिए जो भी लक्ष्य मिला है, उसको सभी लोग मिलकर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण कम से कम एक वृक्ष को गोद के रूप में अवश्य ले तथा उस वृक्ष की संतान की भांति देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में उत्तर प्रदेश गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा चुका है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित बनाये रखते है तथा पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में मदद करते है। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए खिलौने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान किए गए।
मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह बहुत ही सुखद क्षण है। उन्होंने मा0 उपमुख्यमंत्री जी से कहा कि इस क्षेत्र को एक पार्क के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अनेक कार्यक्रम किए जा रहे है, जिसमें वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना एक बहुत ही पुण्य का कार्य है। पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने में वृक्षो का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।

IMG 20220705 WA0021
महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने सम्बोधन में लोगो से कहा कि सभी लोग अपने सबसे प्रिय के नाम से एक वृक्ष अवश्य लगाये। कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस अवसर पर मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल ने कनिहार वृक्षारोपण क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित किए जाने के लिए मा0 उपमुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया।
इसके पूर्व जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री जनपद में किए जाने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में इस बार जनपद में वृक्षारोपण का कुल लक्ष्य लगभग 70,96,088 निर्धारित किया गया है, जिसमें आज दिनांक 05 जुलाई को लगभग 50,68,608 पौधों को रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल कनिहार में आज 1 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 250 शहीदों के नाम से वाटिका बनायी जा रही है।

Prayagraj News :वृक्षारोपण एवं उसके संरक्षण में हो जन-जन की भागीदारी-मा0 उपमुख्यमंत्रीइस अवसर पर बच्चों के द्वारा लोगो को वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चैहान, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, प्रभागीय वनाधिकारी श्री रमेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar news-जिलापरिषद के द्बारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज वृक्षारोपण के महा अभियान में सभी लोग दें अपनी सहभागिता -बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.