Prayagraj News : जिलाधिकारी ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

14 जून से 21 जून तक आयोजित योगा कार्यक्रम के तहत योग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति आयुष कवच पर योग करते हुए अपना फोटो अवश्य अपलोड करें

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में 21 जून, 2022 को आयोजित होने वाले आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में सोमवार को संगम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20220614 WA0003बैठक में बताया गया कि जनपद प्रयागराज में कुल 09 लाख लोगो को योग से जोड़ने एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार काॅमन योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास कराये जाने का लक्ष्य प्रस्तावित है। बैठक में बताया गया कि 14 जून से 21 जून, 2022 तक नियमित रूप से योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास कराया जायेगा। 14 जून को चन्द्रशेखर आजाद पार्क में प्रातःकाल 07ः00 बजे योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मा0 जनप्रतिनिधिगण, सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा आमजन प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि 14 जून से 21 जून तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों, न्याय पंचायतों, स्थानीय निकायों एवं नगर निगम के प्रत्येक वार्डों में नियमित रूप से योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास कराया जायेगा। बैठक में यह भी कहा गया कि 14 जून से 21 जून तक आयोजित योगा कार्यक्रम के तहत योग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति आयुष कवच पर योग करते हुए अपना फोटो अवश्य अपलोड करें। 21 जून को योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम संगम क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, नगर निगम, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों को 14 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम के सकुशल सम्पादन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कीकार्यक्रम के सकुशल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न अधिकारियों के दायित्व भी निर्धारित किए गए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन, आयुर्वेदीक अधिकारी डाॅ0 शारदा प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed