Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayaagraj News :गंगा को निर्मल बनाने हेतु जिला सम्मेलन का आयोजन
  • Breaking News

Prayaagraj News :गंगा को निर्मल बनाने हेतु जिला सम्मेलन का आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 December 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayaagraj News :गंगा को निर्मल बनाने हेतु जिला सम्मेलन का आयोजन

रिपोर्ट विजय कुमार

नेहरु युवा केन्द्र प्रयागराज द्वारा नमामि गंगे अभियान में युवाओं की सहभागिता परियोजना के अंतर्गत दिनांक 29/12/2022 को जिला पंचायत सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया l यह कार्यक्रम गंगा संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन चेतना के उद्देश्य से किया गया lIMG 20221230 WA0007

आयोजन में विभिन्न गंगा ग्रामों से आए गंगा दूत, स्पीयर हेड लीडर, गंगा प्रहरी ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया l उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत के कर्णधार हैं इसलिए सभी युवाओं को राष्ट्रहित की गतिविधियों मे स्वयं आगे आना चाहिए जिससे राष्ट्र निर्माण संभव हो सकेl उन्होंने गंगा दूतो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि युवा में सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है। परियोजना मे सराहनीय योगदान देने वाले कुलदीप, अमन, रोहित को श्री शिपू गिरि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धित किया गया। प्रोफेसर एन0बी0 सिंह , कमलेश दुबे, प्रोफेसर अशोक पांडे, अरुण कांत वर्णवाल, कृष्णा मौर्य, के पी उपाध्याय, लेखाकर अदनान उल्ला, राज्य प्रशिक्षक महेश द्विवेदी, राम अवध कुशवहा , दीप्ति योगेश्वर उपस्थित रहे l सूबेदार सर्वेश तिवारी ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई l समापन के समय अतिथि के रूप में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग (डीएफओ ) महावीर कौजलगी प्रदीप ने जिला सम्मेलन कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि गंगा के संरक्षण के लिए जैव विविधता बहुत महत्वपूर्ण है l समस्त पारितंत्र एवं मानव जाति के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जैव विविधता का संरक्षण अति आवश्यक है। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवक, गंगा दूतों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया l जिला परियोजना अधिकारी एषा सिंह ने अतिथियों को नमामि गंगे परियोजना पर चल रहे कार्यो के बारे में अवगत कराया lPrayaagraj News :गंगा को निर्मल बनाने हेतु जिला सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक प्रभु के निर्देशन मे उनकी टीम द्वारा गंगा संरक्षण पर भव्य प्रदर्शनी लगाई गई और आए हुए सभी लोगो को उनको कार्यो से अवगत कराया गया। दीप्ति योगेश्वर की टीम ने नृत्य प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्थान की टीम ने गंगा को पावन रहने दो पर शानदार प्रस्तुति दी l गंगा दूतों सुनीता, रूपशंकर, , रोहित, हवलदार मिराज खान, अमित पांडेय ने नुक्कड़ नाटक, कविता नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मन मोह लिया lअंत में सभी अतिथियों ने मां गंगा की शपथ लेते हुए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया एवं वृक्षारोपण कर स्वच्छ गंगा ग्राम -हरित गंगा ग्राम का संदेश दिया l कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना अधिकारी एषा ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन अमरेश ने किया। कार्यक्रम में सुशांत देव, ज़ीशान, कैश, निर्मल, गुड़िया, अंजू, हिमांशु, रोशनी, प्रीति, सौरभ, सुभाष, सुरेश आदिका इत्यादि उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-बिहार जाति आधारित गणना के प्रथम चरण में भवनों की होगी गणना- जिलाधिकारी
Next: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट हालत गंभीर

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d