Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :विश्व महिला दिवस पर स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Prayagraj News :विश्व महिला दिवस पर स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 5 मार्च 2023 को शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर 3 से प्रातः 7:00 बजे विश्व महिला दिवस पर स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।साइकिल रैली हिंदू हॉस्टल चौराहा -धोबी घाट चौराहा -सुभाष चौराहा- पत्थर गिरजाघर- प्रधान डाकघर होते हुए पुनः धोबी घाट चौराहा -महाराणा प्रताप चौराहा -ट्रैफिक चौराहा होती हुई मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। इस रैली का आयोजन शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए किया गया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी एवं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।IMG 20230306 WA0080

मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज ने स्वयं पूरे रूट पर साइकिल चलाई। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुबोध जैन सचिव डॉ आशुतोष गुप्ता महिला विंग की अध्यक्ष डॉक्टर चित्रा पांडे सचिव डाक्टर तरू पाण्डे एवं अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सक जिनमें डॉक्टर युगांतर पांडे, डॉ अतुल दुबे, डॉ अर्चना जैन, डॉक्टर जयवर्धन राय, डॉ अनुराधा वर्मा इत्यादि रहे ।रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्येंन राय, डाक्टर तीरथ लाल, डॉक्टर आर के श्रीवास्तव, डॉ रावेन्द्र सिंह, डॉ उत्सव सिह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए।Prayagraj News :विश्व महिला दिवस पर स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन

इस रैली में प्रथम स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीपा, द्वितीय स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चांदनी तथा तृतीय स्थान पर शिवानी रही ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ आशु पांडे ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।सभी प्रतिष्ठित चिकित्सकों को मोमेंटो देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज ने सम्मानित किया ।रैली के सफल आयोजन पर सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सीएमओ प्रयागराज ने धन्यवाद दिया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज: भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी भाजपा जिलाअध्यक्ष 
Next: Prayagraj News :अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.