Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 28 September 2025
Prayagraj News: On the occasion of the birth anniversary of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh, a program was organized at Amar Shaheed Chandrashekhar Azad Park.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्म दिवस समारोह के अवसर पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा व अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम अमर शहीद भगत सिंह, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पुलिस गारद द्वारा 21 गन शाट फायर की सलामी, पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगीत तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण गीत, संगीत एवं नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया।IMG 20250928 WA0097

इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने अमर शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद रखना चाहिए। कहा कि प्रयागराज का हर कोना-कोना अपना एक ऐतिहासिक महत्व रखता है और इतिहास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इस धरोहर को सुरक्षित रखना है। हमारी न्यू जेनरेशन अपने देश के वीर बलिदानियों के योगदान के बारे में जाने, इसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होते रहना बहुत जरूरी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ें, हमे इसके लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।IMG 20250928 WA0096

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि मैं उन सभी वीर बलिदानियों को भी नमन करता हूं जिन लोगो इन इस देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दी है, इसीलिए आज हम सभी लोग उनके बलिदान को याद करते है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित था और बहुत ही कम उम्र्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम कर देश के लिए मर मिटे, इसीलिए आज हम सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश की आजादी में बहुमूल्य योगदानों की बदौलत स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने में हम सभी लोगो का सहयोग जरूरी है, तभी भारत विकसित भारत के लक्ष्य का प्राप्त करेगा। कहा कि जब घर परिवार और समाज मजबूत होगा, तो हमारा देश भी मजबूत होगा।Prayagraj News: On the occasion of the birth anniversary of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh, a program was organized at Amar Shaheed Chandrashekhar Azad Park.

इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह, सिविल डिफेंस, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति के पदाधिकारीगण, स्कूलो के अध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Post navigation

Previous: दयालबाग में निकली भव्य अग्रसेन शोभायात्रा, दिया ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ का संदेश
Next: Prayagraj News:विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.