Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी श्रृंगवेरपुर धाम का किया स्थलीय निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 30 March 2022
Prayagraj News: On-site inspection of District Magistrate Shringverpur Dham
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री मंगलवार को श्रृंगवेरपुर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने श्रृंगवेरपुर घाट पर एवं घाट के बगल में भगवान श्रीराम व निषादराज मंदिर के हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को यथाशीघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा बनाये गये हाल तथा घाटो पर साफ-सफाई का जायजा लिया, घाटो पर साफ-सफाई ठीन न मिलने पर कड़ी नराजगी व्यक्त की तथा यू0पी0पी0सी0एल0 द्वारा कराये जा रहे पथ वे निर्माण तथा अन्य कार्यो का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, उन्होंने वहाॅ पर चल रहे निर्माण कार्य निषादराज पार्क का भी स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यो में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है तथा निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण के साथ कराये जाने तथा साथ ही साथ उन्होंने निर्माण कार्यो में लगाये जाने वाली सामाग्री (मैटेरियल) की गुणवत्ता का भी नियमित रूप से परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये है तथा पार्क के निर्माण में छाया, पीने योग्य पानी तथा पर्यटको की सुविधा आदि का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मन्दारा, गो-वंश आश्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।

IMG 20220329 WA0056

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवीओ, प्रभारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं बीडीओ को गोवंशों का बेहतर ढंग से देखरेख कराए जाने का कड़ा निर्देश दिया तथा गोवंशों को खिलाने के लिए भूसे का 05-06 माह के लिए अतिरिक्त स्टाक बनाये रखने निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गो-वंशो को गुड भी खिलाया, उन्होंने गो-वंशो के लिए रखे गये, भूसा को भी देखा तथा निर्देशित किया कि भूसा, चोकर आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे, गो-वंशो के टीकाकरण की जानकारी ली तथा एक सप्ताह में टीकाकरण पूर्ण करने के निर्देश दिये,

Prayagraj News: On-site inspection of District Magistrate Shringverpur Dham

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सोरांव श्रीमति ज्योति मौर्या, वी0डी0ओ0 श्रृगवेरपुर पर्यटन अधिकारी श्रीमति अपराजिता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री आर0पी0 राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: Agra News: खेत मे गाय चराने को लेकर दबंगों ने फौजी और परिवार को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान
Next: Bihar news बिहार में यूपी और नेपाल से ब्याह कर आने वाली महिलाओं को भी पंचायत चुनाव में आरक्षण का लाभ दे सरकार- विधायक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.