Prayagraj News:कृषि विभाग की नई पहल

Prayagraj News: New initiative of Agriculture Department
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

कृषि विभाग द्वारा आनलाईन पोर्टल के माध्यम से कृषकों को वितरित की जायेगी निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट

राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद प्रयागराज को 400 निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट प्राप्त हुए हैं।

Prayagraj News: New initiative of Agriculture Department

कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों द्वारा मिनीकिट प्रदर्शन हेतु निःशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जायेगा। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर आवेदकों के मध्य ऑनलाईन लाटरी के माध्यम से लाभार्थी का चयन किया जायेगा।Prayagraj News: New initiative of Agriculture Department

इसके उपरान्त चयनित कृषकों को पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट दिया जायेगा। उक्त मिनीकिट हेतु दिनांक 01.08.2025 से 15.08.2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in/ पर कृषकों द्वारा बुकिंग की जा सकती है।

Trending News