Prayagraj News :निर्वाचन के कार्यों में लापरवाही या शिथिलता कत्तई क्षम्य नहीं-जिला निर्वाचन अधिकारी

IMG-20220210-WA0004
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री बुधवार को नामांकन कक्षों में चल रहे नाम निर्देशनों के जांच की कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने संगम सभागार के ऊपर स्थित कंट्रोल रूम तथा एम0सी0एम0सी0 कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आ रही शिकायतों के निस्तारण तथा बनाये गये रजिस्टर आदि का भी निरीक्षण किया।

 

IMG 20220210 WA0003

 

एम0सी0एम0सी0 कक्ष का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां पर न्यूज रजिस्टर, पेड न्यूज आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पेड न्यूज इत्यादि का बारीकी से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :निर्वाचन के कार्यों में लापरवाही या शिथिलता कत्तई क्षम्य नहीं-जिला निर्वाचन अधिकारी

इस अवसर पर ए0डी0एम0 वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, ए0डी0एम0 प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News