Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं

जनवाद टाइम्स 31 October 2022
Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहींबैठक में जिलाधिकारी ने जेएसवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बहादुरपुर, चाका, बहरिया, प्रतापपुर में संस्थागत प्रसव कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रगति लाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थिंयों का शत-प्रतिशत भुगतान कराये जाने के साथ-साथ आशाओं के मानदेय का भी शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए फूलपुर, सोरांव, होलागढ़, सैदाबाद, शंकरगढ़ में लक्ष्य के सापेक्ष नसबंदी की प्रगति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नवम्बर माह में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नियमित टीकाकरण का कार्य तेजी से कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहींउन्होंने कहा है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न होने पाये। जिलाधिकारी ने आरबीएसके की टीम को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से भ्रमण करते हुए शत-प्रतिशत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक शरण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
Next: कलवारी ग्राम पंचायत के नाराज वार्ड सदस्यों ने की बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.