Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: रानी लक्ष्मीबाई का राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में अवदान विषय पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 17 June 2022
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

रानी लक्ष्मीबाई महान वीरांगना थी । आज उस वीरांगना को याद करना भारतवर्ष के लिए महान उपलब्धि है। रानी लक्ष्मीबाई का व्यक्तित्व बहुत विराट था। उनके पास सागर जैसा ज्ञान था और जीवन बहुत छोटा लेकिन प्रेरणादायी था।

IMG 20220617 WA0021
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने व्यक्त किए।
श्रीमती तिवारी उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शुक्रवार को स्वतंत्रता आंदोलन में महारानी लक्ष्मीबाई का अवदान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

श्रीमती तिवारी ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का व्यक्तित्व विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती तिवारी ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की भूमिका बहुत बड़ी है। शिक्षक के ऊपर ही चरित्र निर्माण की भी जिम्मेदारी है। श्रीमती तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं और राष्ट्र के विकास में अपना पूरा वक्त दे रहे हैं। सरकार की उज्ज्वला योजना एवं जनधन खाते से महिलाओं के बहुत बड़े तबके को काफी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि समस्या को बढ़ाने वालों का वक्त अब चला गया । अब तो समस्या का समाधान बहुत जरूरी है। हम अपनी जिम्मेदारी किसी और पर थोप कर बच नहीं सकते।
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। महारानी का कोई एक गुण अपने जीवन में जरूर अपनाएं। महारानी लक्ष्मी बाई के अंदर देश के प्रति समर्पण भरा था।
उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ आज महिलाएं बहुत सशक्त हो गई हैं और सबसे आगे हैं। उन्होंने सुभद्रा कुमारी चौहान की काव्य पंक्तियों को गुनगुना कर श्रोताओं में जोश भर दिया।

IMG 20220617 WA0021
विशिष्ट वक्ता कवि एवं गीतकार डॉ श्लेश गौतम ने कहा कि स्वतंत्रता के समय रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के साथ-साथ अपने सम्मान के लिए भी संघर्ष किया। रानी लक्ष्मीबाई का योगदान कालातीत है । उनके अवदान को किसी तराजू में हम माप नहीं सकते।
विशिष्ट वक्ता साहित्यकार श्री रविनंदन ने रानी लक्ष्मीबाई 1857 के शहीदों में ऐसी क्रांतिकारी रहीं जिनको बच्चा-बच्चा जानता है लेकिन यह सत्य है कि रानी लक्ष्मीबाई का सही मूल्यांकन नहीं हुआ। इतिहास के पुनर्लेखन के लिए जो भी साहित्य, दस्तावेज हमारे पास उपलब्ध हैं, उनका विश्लेषण व पुनरावलोकन होना चाहिए।

Prayagraj News: रानी लक्ष्मीबाई का राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में अवदान विषय पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय एवं हिंदुस्तानी एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में अतिथियों का स्वागत हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। विषय प्रवर्तन एवं कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर पीके पांडेय, आचार्य, शिक्षा विद्या शाखा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव, प्रोफेसर पी पी दुबे ने किया। प्रारंभ में राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

Post navigation

Previous: Bihar news अग्निपथ योजना मोदी सरकार का रवैया गैरजिम्मेदाराना-विधायक
Next: Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भ्रमणशील रह कर स्थिति का लेते रहे जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.