Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :”स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत “एक तारीख, एक घंटा, एक समय” श्रमदान महासफाई अभियान कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश

जनवाद टाइम्स 1 October 2023
Prayagraj News :"स्वच्छता ही सेवा अभियान" के तहत "एक तारीख, एक घंटा, एक समय" श्रमदान महासफाई अभियान कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के पूर्व दिवस पर “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत रविवार को जनपद में “एक तारीख, एक घंटा, एक समय” श्रमदान- महासफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में किया गया, जिसमें माननीय सांसद इलाहाबाद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, माननीय सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल, माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, माननीय विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन बाजपेई, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री के0पी0 श्रीवास्तव एवं श्री सुरेंद्र चौधरी, नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा श्री एम देवराज, प्रभारी जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन गर्ग सहित नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित एनसीसी की छात्र-छात्राएं व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।IMG 20231001 WA0168

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद इलाहाबाद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हमारा जनपद प्रयागराज तीर्थनगरी है और इसे देश के टॉप-10 स्वच्छ नगरों की श्रेणी में लाना है, इसके लिए हमें जीरो गारबेज की नीति अपनानी होगी। हमें आज यह संकल्प लेना है कि अपने नगर व देश को कूड़ा मुक्त कर स्वच्छ बनाकर रहेंगे।IMG 20231001 WA0167

इस अवसर पर माननीय सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यहां से यह संकल्प लेकर जाना है कि जो गंदगी करेगा, वह स्वयं उसकी सफाई करेगा। उन्होंने कहा कि जिसके घर से कूड़ा-कचरा निकले उसकी जिम्मेदारी वह स्वयं ले तो हर घर, गांव, परिवेश स्वच्छ होगा तथा लोग स्वस्थ रहेंगे।IMG 20231001 WA0169

इस अवसर पर माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने के लिए जो प्रयास किया था, आज वह एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है और हमारे देश व समाज में परिवर्तन हो रहा है। आज हम लोग प्रयागराज को स्वच्छ बनाने का संकल्प ले। तत्पश्चात माननीय महापौर ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा “एक तारीख एक घंटा स्वच्छता के लिए” शपथ पत्र पर माननीय जनप्रतिनिधियों व उपस्थित लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधि गणों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।Prayagraj News :"स्वच्छता ही सेवा अभियान" के तहत "एक तारीख, एक घंटा, एक समय" श्रमदान महासफाई अभियान कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश

तत्पश्चात शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-3 पर स्वच्छता हेतु श्रमदान के लिए महासफाई रैली को माननीय जनप्रतिनिधि गणों ने हरी झंडी दिखाई व रैली का नेतृत्व करते हुए रैली के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। महा सफाई रैली शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-3 से निकाली गयी तथा रैली मार्ग पर सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा उठाया गया तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
Next: Prayaagraj News :नागरिकों के जीवन शैली का मूलभूत सिद्धांत बन गया है स्वच्छता-गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.