Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :नागरिकों के जीवन शैली का मूलभूत सिद्धांत बन गया है स्वच्छता-गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक

जनवाद टाइम्स 1 October 2023
Prayaagraj News :नागरिकों के जीवन शैली का मूलभूत सिद्धांत बन गया है स्वच्छता-गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज 01 अक्टूबर। स्वच्छता के महत्व को सभी को समझना और उसका पालन करना जरूरी है। सभी को अपने घर, गांव, मुहल्ले, स्कूल, सार्वजनिक स्थल आदि को साफ-सुथरा रखने के प्रति संकल्पबद्ध होना होगा। अपने दैनिक जीवनयापन में छोटी-छोटी बातों को ध्यान देकर अपने घर व मुहल्ले को स्वच्छ बना सकते हैं। उक्त बातें फाफामऊ के विधायक गुरू प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा आज ग्राम टिकरी के मलिन बस्ती में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा एक सामान्य सरकारी कार्यक्रम के बजाय एक ’जन आंदोलन’ बन गया है और स्वच्छता नागरिकों के जीवन शैली का मूलभूत सिद्धांत बन गया है।IMG 20231001 WA0164

एक अक्टूबर सुबह दस बजे एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी राम मूरत ने कहा कि सभी को अपने घर एवं आस पास के सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा बनाना होगा। कार्यक्रम के दौरान राम मूरत द्वारा संचालित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को ब्यूरो की ओर से विधायक व अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम मूरत द्वारा विधायक व अतिथिगण को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।IMG 20231001 WA0165

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर स्वच्छता श्रमदान से किया गया। कार्यक्रम के दौरान जादूगर रवीन्द्र कुमार एण्ड पार्टी प्रयागराज द्वारा संदेशमूलक जादू के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसे ग्रामीणों द्वारा खूब पसंद किया गया।Prayaagraj News :नागरिकों के जीवन शैली का मूलभूत सिद्धांत बन गया है स्वच्छता-गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक

कार्यक्रम के दौरान राजू पाल मण्डल अध्यक्ष, ऋतुराज पाण्डेय मण्डल महामंत्री, अमिताभ मिश्र शक्ति केन्द्र संयोजक, कुलदीप शुक्ला मण्डल अध्यक्ष, दीपक साहू बूथ अध्यक्ष, धनवन्तरी गोस्वामी बूथ अध्यक्ष अशोक शंकर मिश्र, राम सजीवन यादव संवाददाता, सुनील तिवारी, सपना साहू, धनंजय मिश्र प्रबंधक शिवगंगा पब्लिक स्कूल आनापुर, ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष व बच्चे उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :”स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत “एक तारीख, एक घंटा, एक समय” श्रमदान महासफाई अभियान कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश
Next: Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी ने मनाया अंतर्राराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.