Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बैठक सम्पन्न

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में रेडक्रास सोसायटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने क्षयरोग से ग्रसित बच्चों को गोद लिए जाने के बारे में जानकारी ली तथा 17 सितम्बर को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर( मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प) का आयोजन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शहर में एक स्थान पर एवं गंगापार एवं यमुनापार में कराये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह, नर्सिंग होम एसोसिएशन की तरफ से भी एक कैम्प लगेगा।

IMG 20220913 WA0027पुलिस लाइन, युनाइटेड, आई0एम0ए0 सहित मेगा ब्लड कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति अपना ब्लड डोनेट कर सकते है साथ ही रेडक्रास सोसायटी के द्वारा एक एटीएम हेल्थ लगाया जायेगा, जिसमें 40 तरह की निःशुल्क जांच की सुविधा रहेगी साथ ही साथ एटीएम हेल्थ के द्वारा ही दवाईयां भी प्राप्त की जा सकेगी। यह आमजनमानस के लिए बहुत की लाभकारी होगा। इसके अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं, कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा भी हेल्थ एटीएम लगाया जायेगा।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बैठक सम्पन्नइस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक शरण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री ए0के0 तिवारी, ब्लाक प्रमुख कौंधियारा श्री इन्द्रनाथ मिश्र सदस्य एवं नागेन्द्र पाण्डेय सदस्य सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News