Prayaagraj News :उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला ,2023 का आयोजन

Prayaagraj News :कोषागार कलेक्ट्रेट के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वालें सभी पेंशनर वर्ष 2022-23 का आयकर विवरण बचत के साक्ष्यों के साथ अनिवार्य रूप से 24 फरवरी तक जमा करें
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला, 2023 का आयोजन परेड ग्राउन्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में किया गया है।Prayaagraj News :उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला ,2023 का आयोजन

प्रदर्शनी में उ0प्र0 के अलावा अन्य प्रदेशों जैसे-बंगाल, बिहार, झारखण्ड, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखण्ड के विभिन्न खादी तथा ग्रामोद्योगी इकाईयों के द्वारा अपने उत्पाद बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु लाये गये हैं। प्रदर्शनी में ऊनी कोट/सदरी, सिले-सिलाये विभिन्न प्रकार के सूती, ऊनी व रेशमी वस्त्रों का विशाल संग्रह उपलब्ध है। यह प्रदर्शनी 19 फरवरी, 2023 तक चलेगी। प्रदर्शनी के सांस्कृतिक पण्डाल में श्री अशोक कुमार लोक गायक व पार्टी प्रयागराज के कलाकार द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया ।Prayaagraj News :उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला ,2023 का आयोजन

श्री राम औतार यादव परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज के द्वारा सभी का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश मोहन गुप्ता (ज्येष्ठ लेखा परीक्षक) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार, श्री राम करन दुबे, श्री ओ0 पी0 मौर्य, श्री आशीष मौर्य, श्री अनिल सिंह, श्री राजेश पाण्डेय, श्री अजहरुद्दीन, श्री विष्णु नरायण मिश्रा व श्री अनुज द्विवेदी आशुतोष कुमार रामलाल उपस्थित रहे।

You may have missed