Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :प्रयागराज में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल ज्ञान यात्रा का आयोजन
  • Breaking News

Prayagraj News :प्रयागराज में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल ज्ञान यात्रा का आयोजन

जनवाद टाइम्स 18 November 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News :प्रयागराज में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल ज्ञान यात्रा का आयोजन

रिपोर्ट विजय कुमार

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण श्री प्रवीण कुट्टी व जिला समन्वयक श्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। जल ज्ञान यात्रा के माध्यम से स्कूली बच्चों को जल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यात्रा में स्कूली बच्चों ने शुद्ध पेयजल की सप्लाई से लेकर आपूर्ति तक की प्रक्रिया को अपनी आंखों से देखा। बच्‍चों को गंगा सफाई के प्रयासों की जानकारी देने के साथ उनको सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भ्रमण कराया गया। जल निगम की प्रयोगशाला में की जाने वाली जांच की उपयोगिता बताने के साथ ही उनको शुद्ध पेयजल सप्लाई से परिपूर्ण हर घर जल गांव घुमाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने नल से शुद्ध पेयजल प्राप्त कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से मिले फायदे को जाना।IMG 20231118 WA0081

जल जीवन मिशन की जल ज्ञान यात्रा का उद्देश्य स्कूली बच्चों को जल के प्रति जागरूक करना और पेयजल परियोजनाओं का सहभागी बनाना है । शुक्रवार को इस कड़ी में स्कूली बच्चों ने पेयजल परियोजनाओं का भ्रमण करते हुए भूजल और ग्रे वाटर ट्रीटमेंट सहित अन्य संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल की। स्कूली बच्चों को शाहबाजपुर मॉडल गांव का भ्रमण कराया गया। यहां बच्चों को जल संचयन और पानी की बचत के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों को शाहबाजपुर के फाफामऊ एसटीपी ले जाया गया। यहां उनको गंगा सफाई अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बच्चों ने यहां गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही पानी सप्लाई की प्रक्रिया को देखा। फील्ड टेस्ट किट से पानी की जांच करती महिलाओं ने बच्चों को बताया कि किस तरह से एफटीके किट से पानी की जांच की जाती है।IMG 20231118 WA0080

जल ज्ञान यात्रा में स्कूली बच्चों को बताया गया कि हर घर जल योजना से ग्रामीण परिवार किस तरह से लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही योजना लागू होने के पहले हो रही दिक्कतों और वर्तमान में फायदे का अंतर भी समझाया गया। हर घर नल से जल योजना लागू होने के बाद जलजनित बीमारियों में आने वाली कमी और समय की बचत के बारे में भी स्कूली बच्चों को जानकारी दी गई।Prayagraj News :प्रयागराज में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल ज्ञान यात्रा का आयोजन

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News : अकाली दल पंजाब से बाहर रहते सिखों को एकजुट कर उनकी आवाज बनेगा
Next: Prayagraj News : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d