Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :ओवर स्पीडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2024
Prayagraj News: Instructions given to take effective action against people over speeding, not wearing helmet and seat belt
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ने आगामी बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: Instructions given to take effective action against people over speeding, not wearing helmet and seat belt

अपर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए जनपद में उपलब्ध इंटरसेप्टर की जानकारी लेते हुए कैमरे व ज्यादा से ज्यादा साइनेज लगवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा की गयी प्रवर्तन की कार्रवाई एवं जनपद में समस्त एमडीआर, एसएच, एनएच श्रेणी के मार्गों के जंक्शन को चिन्हित करते हुए उन पर आवश्यक टैªफिक कॉमिंग मेजर्स स्थापित कराये जाने की समीक्षा की। उन्होंने मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में ओवर स्पीड़िंग, रेड लाइट जम्पिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, माल वाहनों में यात्री बैठाये जाने व माल वाहनों में ओवर लोडिंग आदि विभिन्न अपराधों में किए गए लाइसेंस निलम्बन, निलम्बन हेतु अग्रसारित व लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में ठीक ढंग से जानकारी इकट्ठा करने के साथ ओवर स्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने डिवाइडर पर पेंट व रिफ्लेक्टर लगाये जाने व टूटे हुए डिवाईडरों की मरम्मत कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News: Instructions given to take effective action against people over speeding, not wearing helmet and seat belt
बैठक में ऑटो यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद चन्द्र दुबे, महामंत्री रमाकांत रावत, ऑटो यूनियन के उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ द्विवेदी व अन्य के द्वारा लोगो को सड़क सुरक्षा के उपायों से जागरूक किए जाने, अवैध कटों को बंद कराये जाने, घूरपुर थाने के पास अवैध कट को पुनः बंद कराये जाने, बांगड़ धर्मशाला के सामने अवैध पार्किंग से जाम की स्थिति से निपटने, कोचिंग संस्थानों के पास बनाये गये कटो को बंद कराये जाने व सड़क सुरक्षा से सम्बंधित अन्य सुझाव दिए गए, जिसपर अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क विद्युत चालित चाक टूल-किट्स वितरण प्राप्त करने एवं माटीकला कौशल विकास शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु परम्परागत इच्छुक कारीगर 28 जून तक जमा करें आवेदन पत्र
Next: Prayagraj News :जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में नशा विरोधी पखवाड़ा से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.