Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :औद्योगिक क्षेत्र नैनी में किसी भी तरह का विद्युत ब्रेकडाउन ना हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शटडाउन की स्थिति में उद्यमियों को पहले से ही अवगत कराने को कहा

जनवाद टाइम्स 29 July 2022
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडल आयुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें उद्योग बंधुओं से संबंधित समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सर्वप्रथम निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण संबंधित विवरण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए मंडल आयुक्त ने सभी विचाराधीन प्रकरणों का जनपदों के जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अति शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। अभी तक पोर्टल पर 4871 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिनमें से 4454 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष विभिन्न विभागों एवं उद्यमियों के स्तर पर लंबित हैं जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु मंडल आयुक्त द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में शासन द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा भी की गई जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कितना ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जा चुका है उसके बारे में भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 254 के लक्ष्य के सापेक्ष 129 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है जिसमें से 88 को ऋण भी दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 290 के लक्ष्य के सापेक्ष 75 को स्वीकृति एवं 50 को ऋण वितरित किया जा चुका है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 164 के लक्ष्य के सापेक्ष 35 को स्वीकृति एवं 23 को ऋण वितरित किया जा चुका है।

इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रयागराज द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नैनी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु मंडलायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी तरह का विद्युत ब्रेकडाउन ना हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शटडाउन की स्थिति में उद्यमियों को पहले से ही अवगत कराने को कहा। साथ ही पूरे औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी हेतु सभी नालों की सफाई कराने हेतु एक कार्य योजना बनाकर 15 दिन के अंदर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक के पश्चात प्रयागराज के विभिन्न आवेदकों को ऋण वितरित भी किया गया जिसमें ओ डी ओ पी के अंतर्गत श्री रवि कांत यादव को 50 लाख तथा श्री सुजीत केसरवानी को 25 लाख, पीएमईजीपी के अंतर्गत से विकास पटेल को 10 लाख, श्री अखिल जयसवाल को 25 लाख तथा श्री मनीराम को 10 लाख एवं एम वाई एस वाई के अंतर्गत श्री हिमांशु अग्रवाल को 25 लाख एवं श्री प्रतीक सागर को 10 लाख का ऋण वितरित किया गया।

बैठक में जॉइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज श्री लालजीत के साथ श्री नटवरलाल भारतीय, सदस्य व्यापार कल्याण बोर्ड एवं उद्योग बंधु भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: बारिश में ढहा मजदूर का कच्चा मकान
Next: Prayagraj News :प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत अपात्र लाभार्थिंयों के चयन के लिए दोषी पाए गए 34 ग्राम पंचायत सचिवों/ग्राम विकास अधिकारियों के विररुद्ध आरोप पत्र निर्गत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.