Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :स्मार्ट युवा फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गईं मलिन बस्तियों के बच्चों द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक फिल्में

जनवाद टाइम्स 29 September 2022
Prayagraj News :स्मार्ट युवा फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गईं मलिन बस्तियों के बच्चों द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक फिल्में
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

स्मार्ट युवा फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत प्रयागराज की मलिन बस्तियों के युवाओं द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक फिल्मों का प्रदर्शन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया।

IMG 20220929 WA0042
स्मार्ट युवा कार्यक्रम, यूनिसेफ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं विज्ञान फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में की गई एक पहल है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर द्वारा प्रयागराज की संजय नगर, 6 चैथम लाइन, 32 चैथम लाइन, 9 निर्माण संगम एवं अशोक नगर बस्तियों में युवाओं को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक फिल्में बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके फलस्वरूप युवाओं द्वारा बाल संरक्षण, कोविड एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर आधारित सत्य कहानियों पर विडियो बनाए गए।
कार्यक्रम के विषय में बताते हुए, यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के संचार विशेषज्ञ श्री भाई शैली ने कहा, “स्मार्ट युवा कार्यक्रम लखनऊ, कानपुर एवं प्रयागराज में शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 NSS के युवाओं ने 14 मलिन बस्तियों में कार्य किया। प्रत्येक युवा ने बस्तियों के यूथ वॉलंटियर के साथ मिल कर किशोर किशोरियों, अभिभावकों, शिक्षकों, फ्रंटलाइन वर्कर, पार्षद आदि की ऐसी कहानियाँ ढूँढी जिन्होने बाल संरक्षण, कोविड, तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबन्धित मुद्दों पर काम किया और कुछ सराहनीय कदम उठाए। ऐसी कहानियों को स्मार्ट फोन के माध्यम से शूट किया और आज इन्हीं में से कुछ फिल्मों को इस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया”।
युवाओं द्वारा बनाई गई फिल्में बस्तियों में दिखाई गई एवं फिल्मों में दिखाये गए मुद्दों पर चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित करते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी श्री संजय खत्री ने कहा, “ रचनात्मक कार्य करते हुए युवा सबसे अधिक प्रसन्न होते हैं और स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत सत्य कहानियों के विडियो बना कर युवाओं ने न केवल रचनात्मता का प्रदर्शन किया है बल्कि बहुत से लोगों को प्रेरित करने और नई दिशा देने का कार्य भी किया है”।
प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा, “स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई फिल्मों के माध्यम से युवा ने यह बता दिया है की उनके अंदर स्थितियों को बेहतर बनाने का जज़्बा है। कोविड के दौरान भोजन वितरण हो या बच्चों को पढ़ाना, युवाओं ने इन फिल्मों के माध्यम से समाज के लिए अपना योगदान देने वाले हीरो की कहानियाँ सामने लाई हैं”।

Prayagraj News :स्मार्ट युवा फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गईं मलिन बस्तियों के बच्चों द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक फिल्में
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई जी रेंज प्रयागराज डॉ राकेश सिंह ने युवाओं द्वारा बनाई गई फिल्मों की प्रशंसा करते हुए कहा, “ स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई सभी 77 कहानियाँ प्रेरणादायक हैं। इस तरह की कहानियों को समाज के सामने लाना चाहिए ताकि उनसे लोग प्रेरित हो सकें। स्मार्ट युवा कार्यक्रम का विस्तार देश के अन्य राज्यों एवं जनपदों में भी किया जाना चाहिए ताकि बड़ी संख्या में सत्य प्रेरणादायक कहानियाँ सामने आ सकें”।
NSS वॉलंटियर द्वारा बनाई गई फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन निर्णायक द्वारा किया गया एवं NSS मैंटर रश्मि कुमार पाल, रवि कुमार, अंजलि यादव, अदित्य पांडे, रिंकू यादव एवं रवि कुमार को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Next: Prayagraj News :रोजगार मेले में 153 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.