Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 19 November 2022
Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न हुई
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माघ मेला 2022-23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री मोहित चंद्रा की अध्यक्षता में रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की समन्वय बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में आयोजित किए गए माघ मेलों से सीख लेते हुए कुछ आवश्यक निर्णय लिए गए जिसके अंतर्गत माघ मेले 2022-23 की भीड़ प्रबंधन संबंधित सभी तैयारियां 2019-20 के माघ मेले में आई भीड़ को बेस मानते हुए की जाएंगी। मंडलायुक्त ने रेलवे विभाग को विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन संबंधित निर्णय भी उसी को ध्यान में रखते हुए लेने की अपील की है।Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न हुई

मंडलायुक्त ने रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर माघ मेले की भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत एक नॉर्मल अथवा एक कंटीन्जेसी प्लान तैयार करने का भी प्रस्ताव दिया है जिसके अंतर्गत दोनों ही विभागों के अधिकारी संयुक्त सिग्नेचर कर प्लान का सत्यापन करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिलाधिकारी को वॉलिंटियर्स की एक बड़ी टीम तैयार कराने का भी निर्देश दिया है जिससे कि पुलिस एवं सिविल डिफेंस के अतिरिक्त इन वॉलिंटियर्स का इस्तेमाल मेला क्षेत्र, रेलवे स्टेशन तथा अन्य शहरी इलाकों में भीड़ प्रबंधन हेतु किया जा सके। उन्होंने इन वॉलिंटियर्स का 100-100 व्यक्तियों का ग्रुप तैयार कर उनका ओरियंटेशन कराने के भी निर्देश दिए हैं। इन सभी वॉलिंटियर्स को कार्य के पश्चात जिला प्रशासन की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इनके चिन्हीकरण हेतु इन्हें “क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं टी-शर्ट” पहनाने का सुझाव भी मंडल आयुक्त द्वारा दिया गया है।

इसी क्रम में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के साथ-साथ इस बार शहर के विभिन्न स्थानों में भी साईनेज लगाए जाएंगे जिससे कि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। शहरी एवं मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कलर कोटेड साईनेज लगाने का भी प्रस्ताव है, जो विभिन्न रेलवे स्टेशनो तक ले जाने के मार्ग के साथ-साथ किस दिशा में वहां से ट्रेन मिलेगी इससे संबंधित जानकारी भी देंगे। इन सभी कलर कोडेड साईनेज को रेलवे द्वारा प्रयोग किए जा कलर कोडेड साईनेज को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।Prayagraj News :माघ मेला 2022-23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न हुई

माघ स्नान उपरांत भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का तीर्थाटन हेतु अयोध्या एवं अन्य स्थानों में जाने की प्रथा को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने अयोध्या एवं विंध्याचल मार्ग हेतु स्पेशल ट्रेन चलाने की भी बात की है परंतु यह निर्णय आई हुई भीड़ को देखते हुए उसी समय लिया जाएगा।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने रेलवे के अधिकारियों से सभी स्टेशंस पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, मेला क्षेत्र में दो टिकट काउंटर बनाने तथा स्टेशन के आसपास रैन बसेरा का इंतजाम करने की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पांडे ने रेलवे स्टेशनों की फीड पुलिस के साथ साझा करने तथा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को मेला संबंधित जानकारी के बारे में ट्रेनिंग देने पर जोर दिया। बैठक में माघ मेले से पहले सभी रेलवे स्टेशनों के आस-पास से तथा नवाब युसूफ रोड से एंक्रोचमेंट हटाने पर भी चर्चा की गई है।

Post navigation

Previous: Etawah News: यमुना नदी से अज्ञात शव हुआ बरामद, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.