Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बक्शी बांध, मोरी गेट के पम्पिंग स्टेशनों का भ्रमण कर पम्पों के संचालन की स्थिति का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 19 August 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बक्शी बांध, मोरी गेट के पम्पिंग स्टेशनों का भ्रमण कर पम्पों के संचालन की स्थिति का लिया जायजा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बक्शीबांध स्थित एस0टी0पी0 का निरीक्षण किया तथा वहां पर बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेते हुए तैयारियों को दुरूस्त बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसटीपी की मशीनों तथा पम्पों की क्रियाशीलता की जानकारी ली तथा विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को विद्युत की आपूर्ति तथा सेपरेट फीडर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

IMG 20220819 WA0010जिलाधिकारी ने वहां पर रिसाइकिलिंग पानी तथा पम्पों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि सभी पम्प क्रियाशील रहने चाहिए। उन्होंने एसडीएम सदर को नावों की टैगिंग कराये जाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अल्लापुर स्थित पम्पिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया तथा सभी मशीनों की क्रियाशीलता को चेक किया तथा अधिशाषी अभियंता सिंचाई बाढ़ खण्ड एवं नगर निगम को निर्देशित किया कि सभी पम्प क्रियाशील स्थिति में रहने चाहिए। मोरी गेट पम्पिंग स्टेशन, दारागंज का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां पर भी मशीनों की क्रियाशीलता सहित सभी पम्पों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सम्भावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगो को सर्तक कराये जाने का निर्देश उपजिलाधिकारी सदर को दिया है। जिलाधिकारी ने गंगा एवं यमुना नदियों के निरंतर बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए कछारी एवं तटीय क्षेत्रों में लोगो को सर्तक करने के साथ-साथ उनके सिफ्टिंग करने के लिए शरणालय में साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त करने के लिए कहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बक्शी बांध, मोरी गेट के पम्पिंग स्टेशनों का भ्रमण कर पम्पों के संचालन की स्थिति का लिया जायजाइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री युवराज सिंह सहित बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियंतागण, विद्युत विभाग के अभियंतागण सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी बच्चों की प्रस्तुति से नम हुई दर्शकों की आँखें
Next: Prayagraj News :राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन 22 अगस्त को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.