Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जनपद में डेंगू एवं संचारी रोग के नियंत्रण हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं महापौर की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी अन्य संबंधित अधिकारियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 5 November 2022
Prayagraj News :जनपद में डेंगू एवं संचारी रोग के नियंत्रण हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं महापौर की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी अन्य संबंधित अधिकारियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में बैठक संपन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जनपद में डेंगू एवं संचारी रोग के नियंत्रण हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत एवं महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन गर्ग, अन्य संबंधित अधिकारियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में मंडल आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्षदों से विभिन्न वार्डों में डेंगू निरंतर हेतु की जा रही कार्यवाही संबंधित फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।IMG 20221105 WA0021

पार्षदों द्वारा दिए गए फीडबैक में डेंगू से बचने हेतु लिए जाने वाले प्रिकॉशन की जानकारी का पैंपलेट्स के माध्यम से और वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने, विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई छिड़काव एवं फागिंग के दृष्टिगत मैन पावर बढ़ाने, अधिक जलजमाव वाले क्षेत्रों में मड पंप के माध्यम से पानी निकालने, नालों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में लारवा को खत्म करने हेतु दवाई के साथ-साथ तैलीय पदार्थों का इस्तेमाल करने, विभिन्न स्थानों पर पड़े मलबे एवं चोकड नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित कर वहां पनप रहे लारवा को खत्म करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव शामिल रहे।Prayagraj News :जनपद में डेंगू एवं संचारी रोग के नियंत्रण हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं महापौर की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी अन्य संबंधित अधिकारियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में बैठक संपन्न

पार्षदों द्वारा दिए गए सुझावों का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त ने जोन वार समितियों का गठन करने के निर्देश दिए हैं जिसमें पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी समेत उस जोन के वरिष्ठ नागरिक (डॉक्टर, वकील आदि) भी सम्मिलित रहेंगे। यह समिति प्रतिदिन समन्वय बनाते हुए पिछले दिन हुए कार्यों की समीक्षा करेगी तथा अगले दिन होने वाले कार्यों पर चर्चा कर सुझाव देगी। मंडलायुक्त ने जोन 1 एवं 6 के जोनल अधिकारी नीरज सिंह के मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर अपर नगर आयुक्त से उनकी अनुपस्थिति के कारण के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही अपर नगर आयुक्त रत्नप्रिया को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कठोर चेतावनी दी।

इसी क्रम में महापौर ने डेंगू संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन तथा रूटीन वर्क से अलग हटकर जो भी अतिरिक्त साफ सफाई एवं छिड़काव का कार्य होना है उसके दृष्टिगत एक्स्ट्रा मैन पावर लगाने की बात की है जिससे कि रूटीन साफ सफाई के कार्यों में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो एवं सफाई कर्मियों पर एडिशनल वर्क लोड ना आए।

जिलाधिकारी ने वार्ड वार वायरल बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सूची मांगी है तथा हर जोन में 8 हेल्थ कैंप लगाकर लक्ष्ण युक्त व्यक्तियों एवं डेंगू के मरीजों के उपचार में यथासंभव सहयोग करने को कहा है। जिलाधिकारी ने हेल्थ कैंप लगाते समय तथा वार्डों में सफाई एवं छिड़काव कराते समय अनिवार्य रूप से वहां के पार्षद से समन्वय बनाते हुए उन्हें हर चीज के बारे में अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी पार्षदों से उनके वार्डों में यदि कहीं लारवा दिखाई पड़ता है तो उसके बारे में कंट्रोल रूम को शीघ्र अवगत कराने की अपील भी की है।

नगर निगम द्वारा के जा रहे विभिन्न कार्यों का विवरण देते हुए नगर आयुक्त ने अवगत कराया की सभी जोन में सुबह शाम फागिंग एवं एंटी लारवा छिड़काव किया जा रहा है एवं आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त मैन पावर की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि लोगों में जागरूकता फैलाने के दृष्टिगत कुछ नई टीम को नियुक्त कर सभी वार्डों में भेजा जाएगा जिससे कि डेंगू के नियंत्रण संबंधित प्रिकॉशंस के बारे में लोगों को और जागरूक किया जा सके। साथ ही उन्होंने सभी पार्षदों से जलजमाव वाले क्षेत्रों एवं जहां भी कार्यों में कमियां पाई जा रही है उसके बारे में उन्हें अवगत कराने की भी अपील की है।Prayagraj News :जनपद में डेंगू एवं संचारी रोग के नियंत्रण हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं महापौर की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी अन्य संबंधित अधिकारियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में बैठक संपन्न

नगर आयुक्त ने यह भी अवगत कराया कि फागिंग हेतु वार्ड वार माइक्रो प्लान बनाया गया है एवं इसके दृष्टिगत 105 साइकिल माउंटेड फागिंग मशीन एवं 8 बड़ी फागिंग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया की समस्या की गंभीरता को देखते हुए 30 नई साइकिल माउंटेड फॉकिंग मशीनों की व्यवस्था भी की गई है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2022 के दृष्टिगत प्रपत्र-2 में तत्काल अपने-अपने कार्यालय से सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण फीड कर डाटा फ्रीज कराना सुनिश्चित करें
Next: Bihar news-शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान -जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.