Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर यात्रियों के लिए बनाये गये आवागमन मार्गों एवं होल्डिंग एरिया का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 13 January 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर यात्रियों के लिए बनाये गये आवागमन मार्गों एवं होल्डिंग एरिया का किया निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के दृष्टिगत आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था हेतु प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के दोनो तरफ होने वाली संभावित भीड़ के प्रबंधन के लिए की गयी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्नानार्थिंयों के लिए बनाये गये होल्डिंग स्थलों पर प्रकाश, पानी, शौचालय सहित अन्य भूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने प्लेटफार्मों पर आने-जाने वाले मार्गों एवं आने वाली गाड़ियों के बारे में जानकारी ली।IMG 20230113 WA0152

जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार तथा पार्किग स्थल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर साइनेज लगाये जाने के लिए कहा है, जिससे कि यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बनाये गये कंट्रोल रूम को भी देखा तथा डिस्प्ले के माध्यम से वहां से होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने पीएस सिस्टम के संचालन को भी देखा तथा कहा कि यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण निरंतर रूप से होता रहे, जिससे कि यात्रियों को सही जानकारी प्राप्त हो सके।Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर यात्रियों के लिए बनाये गये आवागमन मार्गों एवं होल्डिंग एरिया का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को रेलवे स्टेशन तथा होल्डिंग एरिया में एम्बुलेंस, दवाओं एवं चिकित्सकों की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने दुकानों पर बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की निर्धारित मूल्य सूची भी दुकानों पर लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने वाले लोगो के विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के अलावा रामबाग, एंग्लो बंगाली इण्टर कालेज एवं प्रयाग स्टेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों के मार्गों का भ्रमण कर आवागमन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही साथ उन्होंने वहां पर बनाये गये होल्डिंग एरिया को भी देखा तथा वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें बनाये रखने के लिए कहा है। इस अवसर पर डीसीपी नगर श्री संतोष मीणा तथा रेलवे के अधिकारीगणों के अलावा अपर जिलाधिकरी नगर, वित्त एवं प्रशासन, सिटी मजिस्टेट सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में लोगों को मिलीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
Next: Bihar News-30 जनवरी को समाहरणालय परिसर में लगेगा भूमि- विवाद एवं भू-अर्जन समस्या निराकरण विशेष कैंप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.